भूख हड़ताल को कुल हिद खेत मजदूर यूनियन का भी समर्थन
पुल बनाओ संघर्ष कमेटी की भूख हड़ताल रविवार को पांचवें दिन में प्रवेश हो गई।
संस, समराला : लुधियाना से खरड़ तक बनाई जा रही सिक्स लेन रोड और बहलोलपुर रोड पर पुल बनाने की मांग को लेकर पुल बनाओ संघर्ष कमेटी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रविवार को पांचवें दिन में प्रवेश हो गई। इस धरने में भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के नेता ज्ञान सिंह, तिरबत सिंह, हरबंस सिंह मुस्काबाद, बलबीर सिंह मुस्काबाद और पृथ्वी सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। रोष धरने को कुल हिद खेत मजदूर यूनियन के जिला प्रधान कामरेड भजन सिंह और जिला महासचिव बलबीर सिंह सुहानी ने भी समर्थन दिया है।
धरने का नेतृत्व कर रहे संघर्ष कमेटी के कन्वीनर जत्थेदार अमरजीत सिंह बालेओं और संतोख सिंह नागरा ने कहा कि यह रास्ता बंद होने से करीब 40 गांवों का शहर से सीधा संपर्क टूट गया है जिससे गांवों से आने-जाने वाले विद्यार्थियों और किसानों को भारी परेशानी आ रही है। नेताओं ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि खरड़ से लेकर इस सड़क पर जहां भी जरूरत पड़ी, वहां पुल बनाए गए हैं, परंतु एतिहासिक तीर्थ अस्थानों को जाती इस सड़क पर पुल नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर पुल बनाने के लिए लोग प्रशासन, डिप्टी कमिश्नर लुधियाना के अलावा सभी राजनीतिज्ञों को मांगपत्र दे चुके हैं। परंतु वे जनहित की मांग की तरफ ध्यान नहीं दे रहे।
धरने में गुरदीप सिंह जटाना, किरपाल सिंह बदेशा, होशिया सिंह बम, करनैल सिंह जटाना, काला भंगलां, बिदर बरवाली, बलबीर सिंह, मनजीत सिंह लखनपुर, राजिदर सिंह समराला, पूर्व सरपंच अवतार सिंह गहलेवाल, गुरमेल सिंह हरेओं, गुरशरन सिंह कोटाला, कामरेड भजन सिंह समराला, सेवामुक्त प्रिंसिपल बलजीत सिंह, केसर सिंह बरमा समेत कई गांवों के लोग उपस्थित थे।