भावी पत्रकारों ने समझी अखबार की बारीकियां
गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के जर्नलिस्म और मास कम्यूनिकेशन विभाग के विद्यार्थियों को एक ग्रुप शुक्रवार को लुधियाना में देश के सबसे बड़े अखबार दैनिक जागरण के प्रिटिग केंद्र पर पहुंचा। इसके पीछे विद्यार्थियों का मकसद अखबार की छपाई संबंधी बारीकियों को खुद देखकर समझना था। विद्यार्थियों ने समाचार पत्र के एकत्रीकरण संपादन और प्रकाशन की प्रक्रिया को नजदीक से समझा।
जासं, खन्ना :
गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन विभाग के विद्यार्थियों का एक ग्रुप शुक्रवार को लुधियाना में देश के सबसे बड़े अखबार दैनिक जागरण के प्रेस परिसर पहुंचा। इसके पीछे विद्यार्थियों का मकसद अखबार की छपाई और उससे संबंधित बारीकियों को देखना और समझना था। विद्यार्थियों ने समाचारों के संकलन, संपादन और प्रकाशन की प्रक्रिया को करीब से देखा और समझा।
एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर शैंकी कंबोज ने विद्यार्थियों को बताया कि कैसे भारतीय प्रेस प्राचीन से आधुनिक युग तक विकसित हुआ है। प्रिट मीडिया में समय के साथ आए बदलावों के बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। उनके अनुसार प्रेस के शुरुआती दिनों में संपादक हाथों से अपने लेख लिखते थे और उसे प्रेस को भेजा जाता था। वह एक बेहद धीमी प्रक्रिया थी। आज लेख को कंप्यूटर में टाइप किया जाता है और पीडीएफ फाइल में संग्रहित किया जाता है। इसके बाद अत्याधुनिक ऑटोमेटिक मशीनों द्वारा मुद्रित किया जाता है जो एक तेज प्रक्रिया है। विद्यार्थियों को छपाई की प्रक्रिया दिखाई गई। इसमें अखबार के रोल काटना, स्टैकिग और अंत में वितरण के लिए कापियों को छांटना शामिल था। शैंकी ने बताया कि अखबार में रंग बनाने के लिए सीएमवाईके को किस तरह मिलाया जाता है। गुल•ार ग्रुप की टीम की अगुवाई पत्रकारिता विभाग के प्रो. रजनीश शर्मा कर रहे थे। टीम में करीब 30 विद्यार्थी शामिल थे। विद्यार्थियों का यह दौरा एक बहुत ही बेहतर अनुभव था।
जिम्मेदारी भरा कार्य है अखबार प्रकाशित करना
गुल•ार के कार्यकारी निदेशक गुरकीरत सिंह छात्रों को प्रेस के महत्व बताते हुए कहा कि अखबार प्रकाशित करना आसान नहीं है। यह एक बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है और महान कार्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दौरे हमेशा ही छात्रों को लाभ देते हैं।
ये विद्यार्थी हुए शामिल
विद्यार्थियों की टीम में आरती मिश्रा, अंजली गुप्ता, गरिमा त्रिपाठी, गौवार अली वानी, गुरजंट सिंह, हनी, मनिदर कौर, मोहम्मद मूसा, राहुल कुमार, सर्वेश कुमार, शुभम पांडे, अंजली शुक्ला, अंजली यादव, आर्य, एमानुल्ला, हरपुष्पिदर सिंह, हृदय सेन, जसकरन सिंह, जसकरनप्रीत सिंह, मनमीत सिंह, मोहम्मद उसमान भट्ट, मोहित शर्मा, मुहासिर मकबूल, नवजोत सिंह, रविदर सिंह, रेणु कुमारी, रेणु मेहरा, साक्षी, सरबजोत सिंह शामिल थे।