Move to Jagran APP

तप, त्याग भावना का प्रतीक है दीक्षा महोत्सव : साध्वी रत्न संचिता

तप चन्द्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी श्री वीणा महाराज कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर साध्वी रत्न श्री संचिता महाराज नवकार साधिका महासाध्वी सुन्नैया महाराजसाध्वी अरणवी महाराज साध्वी अर्षीया महाराज ठाणे -5 के सानिध्य में सिविल लाइंस जैन स्थानक में सोमवार को मुमुक्ष सृष्टि का दीक्षा महोत्सव पर सत्संग सभा व प्रवचन सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 08:43 PM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 08:43 PM (IST)
तप, त्याग भावना का प्रतीक है दीक्षा महोत्सव : साध्वी रत्न संचिता
तप, त्याग भावना का प्रतीक है दीक्षा महोत्सव : साध्वी रत्न संचिता

संस, लुधियाना : तप चन्द्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी श्री वीणा महाराज, कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर साध्वी रत्न श्री संचिता महाराज, नवकार साधिका महासाध्वी सुन्नैया महाराज,साध्वी अरणवी महाराज, साध्वी अर्षीया महाराज ठाणे -5 के सानिध्य में

loksabha election banner

सिविल लाइंस जैन स्थानक में सोमवार को मुमुक्ष सृष्टि का दीक्षा महोत्सव पर सत्संग सभा व प्रवचन सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर साध्वी रत्न संचिता जी महाराज ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा अपनी आत्मा को तप में लीन करना। स्वयं का कार्य स्वयं करने में विश्वास। प्रत्येक जीवात्मा के प्रति दया के भाव रखना। यह सब दीक्षा का अहम कार्य है। मोह, माया त्याग, धर्म का मार्ग अपना, यह दीक्षा का उद्देश्य है। समारोह में एसएस जैन सभा विरादरी, महावीर जैन युवक संघ, गुरु कृपा सेवा सोसायटी, चंदन बाला श्राविका संघ, चंदन बाला जैन युवती संघ, जैन तरुणी मंडल, एमजेवाईएस लेडीज विग सभी के सहयोग से वैराग्यशील आत्मा सृष्टि जैन की केसर रस्म बडे़ हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न कराई।

------------

संत-महात्मों के होंगे दरबार अनावरण : जितेंद्र जैन श्रमण

इस अवसर पर चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन ने कहा कि तप चन्द्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी श्री वीणा महाराज ठाणा-5 के सानिध्य में मुमुक्ष आत्मा वैराग्न सृष्टि जैन की भव्य दीक्षा उत्सव के उपलक्ष्य में गुरु नानक देव भवन में 21 नवंबर दिन रविवार को भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह में मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, विशिष्ठ अतिथि डा. प्रज्ञा जैन आइपीएस शामिल होंगे। समारोह का आकर्षण संत-महात्मों के दरबार अनावरण की रस्म होगी, जिनमें भगवान महावीर दरबार का अनावरण लाभ फूलचंद जैन शाही लिवास, आत्म दरबार विजय जैन, शिव दरबार जैन सतीश हौजरी, श्रमण दरबार जुगमिदर-नरेश जैन, रत्न दरबार नंद कुमार जैन मनीष डायमंड, चंदा दरबार जगन्नाथ देवदत्त चुघ परिवार ने लिया है। इस अवसर पर एस एस जैन स्थानक सरंक्षक मानव रत्न रामकुमार जैन, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, विपन जैन, रविदर जैन भ्राता, विनोद जैन गोयम, विपन जैन, युवक संघ अध्यक्ष संजय जैन व समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण, नंद कुमार जैन, विजय जैन, फूलचंद जैन शाही लिवास, गुरु कृपा सेवा सोसायटी अध्यक्ष वैभव जैन व कार्यकारी सदस्यगण सहित अंबाला, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, जालंधर आदि से लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.