Move to Jagran APP

लड़की को हथियार के बल पर जबरदस्ती साथ ले गए, पांच पर केस

नजदीक के एक गांव की लड़की को पांच लोग हथियार के बल पर अपने साथ ले गए। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि बेटी चंडीगढ़ में आइलेट्स कर रही थी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 07:33 PM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 07:33 PM (IST)
लड़की को हथियार के बल पर जबरदस्ती साथ ले गए, पांच पर केस
लड़की को हथियार के बल पर जबरदस्ती साथ ले गए, पांच पर केस

संवाद सहयोगी, जगराओं : नजदीक के एक गांव की लड़की को पांच लोग हथियार के बल पर अपने साथ ले गए। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि बेटी चंडीगढ़ में आइलेट्स कर रही थी। उसकी पहचान गुरमनिदर सिंह निवासी लखनपुर थाना खमानो से थी। वह उसे शादी करने के लिए परेशान कर रहा था। जबकि बेटी की मंगनी लवप्रीत सिंह निवासी कनाडा के साथ हो गई। जब इस बात का पता गुरमनिदर सिंह को चला तो उसने बेटी को धमकी देनी शुरू कर दी। वह 7 मई को अपने मामा के लड़के करण सिंह व तीन अज्ञात लोगों के साथ उनके गांव में आ गया। जब हम गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे तो इन्होंने हमारे सामने कार रोक दी। इन्हें देखकर बेटी और बेटा एक घर में चले गए। गुरमनिदर सिंह दातर दिखाकर जबरदस्ती बेटी को कमरे से निकालकर कार में बैठाकर फरार हो गया। जब बेटे ने रोकने की कोशिश की तो उसकी पीठ पर वार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरमनिदर सिह, करण सिंह निवासी सोसपुर और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सदर जगराओं में केस दर्ज कर लिया है। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मे जब आरोपितों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की तो दबाव में वह लड़की को छोड़ गए। जिन्हें गांव रामपुर नजदीक दोराहा के सरपंच इकबाल सिंह ने पुलिस के पास पेश कर दिया। लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया गया है। एएसआई ने कहाकि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.