पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च
पुलिस ने शहर के अंदरूनी इलाकों में शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : त्योहारों के मद्देनजर शहरवासियों के दिल में सुरक्षा की भावना पैदा करने व आपराधिक तत्वों को चेतावनी देने के लिए पुलिस ने शहर के अंदरूनी इलाकों में शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला। एसीपी (सेंट्रल) वरियाम सिंह के निर्देश पर चार थानों के एसएचओ, चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मी दो पहिया, चार पहिया व छह पहिया वाहनों पर सवार होकर निकले। दोपहर बाद तीन बजे घंटा घर से शुरू फ्लैग मार्च चौड़ा बाजार, घास मंडी डिवीजन नंबर तीन चौक, घाटी मोहल्ला, दरेसी ग्राउंड, माली गंज चौक, कपूर अस्पताल, चांद सिनेमा, नाले के साथ वाला रोड, शिवपुरी रोड, गोशाला रोड, डिवीजन नंबर दो एरिया, ब्राउन रोड, फील्ड गंज, गुरुद्वारा साहिब दुख निवारण, सुभानी बिल्डिंग, किताब बाजार से होते हुए शाम छह बजे कोतवाली में खत्म हुआ। इसका नेतृत्व थाना डिवीजन नंबर एक प्रभारी हरजीत सिंह, डिवीजन नंबर दो प्रभारी सतपाल सिंह, डिवीजन नंबर तीन प्रभारी सतीश कुमार तथा डिवीजन चार प्रभारी इंस्पेक्टर सतवंत सिंह ने किया।