ताया के घर आई नाबालिग से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी
चंडीगढ़ से लुधियाना अपने ताया के घर आई नाबालिग के साथ उसके चचेरे भाई ने डरा धमकाकर दुष्कर्म कर डाला। किसी को बताने की सूरत में उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं।
लुधियाना, जेएनएन। चंडीगढ़ से लुधियाना अपने ताया के घर आई नाबालिग के साथ उसके चचेरे भाई ने डरा धमकाकर दुष्कर्म कर डाला। किसी को बताने की सूरत में उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं। जिस पर नाबालिगा यहां से बिना किसी काे कुछ बताए वापस चली गई। मगर चंडीगढ़ पहुंच कर उसने पुलिस को अपने ताये के बेटे की करतूत बताई। अब थाना सेक्टर 19 पुलिस ने आरोपित के खिलाफ डरा धमकाकर दुष्कर्म करने तथा पाॅक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआइआर दर्ज करके लुधियाना की दुगरी पुलिस को भेज दी है। थाना दुगरी पुलिस ने एफआइआर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
एसआइ बीना रानी ने बताया कि आरोपित की पहचान एसबीएस नगर के एफ-ब्लॉक निवासी मोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर-18 निवासी 17 वर्षीय नाबालिगा के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए अपने बयान में युवती ने बताया कि आरोपित का पिता उसका ताया लगता है। मार्च में वह अपने ताया से मिलने के लिए लुधियाना आई थी। 6 मार्च की रात आरोपित ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। जिस पर वो वहां किसी से कुछ कहे बगैर चंडीगढ़ वापस आ गई।
चंडीगढ़ में आकर उसने मामले की शिकायत एसएसपी से की। शिकायत की छानबीन करने के बाद के बाद थाना सेक्टर-19 की पुलिस ने 1 मई को आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बीना रानी ने बताया कि रविवार उसने चंडीगढ़ पहुंच कर नाबालिगा का बयान दर्ज कर लिया है। जिसके आधार पर जल्दी ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें