सार्वजनिक स्थानाें पर मास्क नहीं पहनने पर सख्ती, छह लाेगाें के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज
काेराेना संकट में नियमाें का उल्लंघन करने वालाें पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सार्वजनिक स्थानाें पर मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने अब आपराधिक मामले दर्ज करने शुरू कर दिए है
लुधियाना, जेएनएन। काेराेना संकट में नियमाें का उल्लंघन करने वालाें पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सार्वजनिक स्थानाें पर मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने अब आपराधिक मामले दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। शनिवार काे पुलिस ने एक साथ छह लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं, जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया है।
थाना जोधेवाल प्रभारी अर्शप्रीत कौर ने बताया कि इसके लिए विशेष अभियान चलाया गया है, एएसआई विजय कुमार ने बहादुरके रोड पर सब्जी मंडी के पास एरिया में पैदल घूम रहे व्यक्ति को काबू किया है, जो बिना मास्क के सार्वजनिक एरिया में घूम रहा था। उसके खिलाफ सरकारी आदेश नहीं मानने पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
इसी तरह एएसआइ जसविंदर सिंह ने बारा सिंह निवासी बूथगढ़ को मास्क नहीं पहनकर सब्जी मंडी से हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। एएसआइ विजय कुमार ने भरत कुमार और गगनदीप सिंह निवासी न्यू करतार नगर को भी सब्जी मंडी मे बिना मास्क घूमने पर नामजद किया गया है।
एएसआइ जसविंदर सिंह ने दिलदार सिंह निवासी विहार कालोनी को एएसआइ सुरिंदरपाल सिंह ने दीपक कुमार निवासी ईडब्लयूएस कालोनी को और एएसआइ दविंदर सिंह ने राकेश कुमार निवासी बहादुरके रोड को काबू किया कर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि लाेगाें काे प्रशासन की हिदायताें का पालन करना चाहिए, ताकि काेराेना काे फैलने से राेका जा सके। शहर में काेराेना के लगातार मामले बढ़ने से पुलिस अाैर जिला प्रशासन ने यह अभियान चलाया है।