Police Raid में रात 12 बजे के बाद खुले मिले चार रेस्टोरेंट व बार, मालिक-मैनेजर सहित पांच गिरफ्तार
पुलिस ने रेड के दौरान रात 12 बजे के बाद रेस्टोरेंट व बार में ग्राहकों सर्विस मुहैया करवा रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कुल मिलाकर चार केस दर्ज किए हैं।
लुधियाना, जेएनएन। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी निर्देश के बावजूद देर रात तक रेस्टोरेंट व बार खोल कर ग्राहकों के आॅर्डर भुगताने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ चार केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
थाना पीएयू पुलिस ने रविवार रात 12 गुप्त सूचना के आधार पर साउथ सिटी इलाके में स्थित अर्बन वाइब रेस्टोरेंट में रेड करके उसके मालिक व मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान मॉडल टाउन निवासी मनजीत सिंह मांगट तथा गुरदेव नगर निवासी जगदीश राज के रूप में हुई। थाना सराभा नगर पुलिस ने ओरिएंट सिनेमा के पास किंग बर्गर के मालिक बाड़ेवाल निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया। आरोपित रात 12.30 बजे ग्राहकों के आॅर्डर पर खाने-पीने का सामान सप्लाई कर रहा था।
सराभा नगर पुलिस ने ही रविवार रात कनाल रोड बाड़ेवाल में स्थित 69 क्लब बार में रेड करके उसके मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान नेपाल के जिला बांगे के गांव कोहलपुर निवासी लक्ष्मण पुन्न के रूप में हुई है। आरोपित ने 12 बजे के बाद भी बार खोल रखा था।
थाना सराभा नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कनाल रोड श्मशान घाट के पास एफबीसी रेस्टोरेंट में दबिश देके उसके मैनेजर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जम्मू के जिला कठूआ के गांव बलावर निवासी प्रीतम चंद के रूप में हुई। आरोपित रात के 12 बजे के बाद रेस्टोरेंट खोल ग्राहकों के आर्डर पर खाने पीने का सामान सप्लाई कर रहा था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें