PM Modi's 70th birthday: लुधियाना में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर
PM Modis 70th birthday नेताअाें ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अागे बढ़ रहा है। सरकार की सख्त विदेश नीति से चीन काे पीछे हटने पर मजबूर हाेना पड़ रहा है।
लुधियाना, जेएनएन। PM Modi's 70th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन लुधियाना भाजपा ने रक्तदान शिविर लगाकर मनाया। जिले में दो स्थानाें पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस भवन, हैबोवाल की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित शिविर में 70 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस दौरान उपस्थित भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल, उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा, महेश शर्मा, व जिला महासचिव कंतेन्दु शर्मा ने रक्तदानियो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया है। सेवा कार्य की गतिविधियां ऐसे ही जारी रहेगी।
इस माैके पर नेताअाें ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अागे बढ़ रहा है। सरकार की सख्त विदेश नीति के चलते ही सीमा पर चीन काे पीछे हटने पर मजबूर हाेना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी कई ऐसी उपलब्धियां हैं जो सीधे तौर पर उनकी मजबूत इच्छाशक्ति को दिखाती है।
जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को खत्म करना हो या फिर पाकिस्तान को उसी के घर में घुसकर जवाब देना, पीएम मोदी के इन फैसलों की गूंज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दी। ये मोदी सरकार की इच्छाशक्ति ही थी कि उसने जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशाें में बांट दिया।