Move to Jagran APP

सड़क में घुसे अफसरों के ‘दावे’..लुधियाना में Road धंसने से पिकअप वाहन का अगला हिस्सा गड्ढे में समाया

लुधियाना नगर निगम के दावे शहर की सड़कों पर गड्ढों में ही दिखते हैं। शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर आज भी गड्ढे ही गड्ढे हैं। गिल रोड जगराओं पुल अरोडा पैलेस रोड न्यू सुभाष नगर रोड जस्सियां रोड फोकल प्वाइंट की सड़कें खस्ताहाल में हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 02:13 PM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 02:13 PM (IST)
सड़क में घुसे अफसरों के ‘दावे’..लुधियाना में Road धंसने से पिकअप वाहन का अगला हिस्सा गड्ढे में समाया
ताजपुर रोड पर एक वाहन सड़क पर चलते चलते अचानक सड़क के बीच धंस गया। फोटो नीरज मिड्डा

जासं, लुधियाना। शहर में आए दिन सड़क निर्माण के कार्याें का उद्घाटन होता है और सड़क बन जाने पर अफसर दावे करते हैं कि ये सड़कें सालों-साल चलेंगी। हालांकि ये सड़कें जल्दी ही टूट जाती हैं। अब तो सड़कें नीचे से खोखली होने लगी हैं। ऐसा ही नजारा रविवार काे देखने काे मिला। यहां ताजपुर रोड पर एक जगह सड़क नीचे से खोखली होने के कारण अचानक धंस गई। सड़क से गुजर रहे पिकअप वाहन का अगला हिस्सा अचानक उसमें समा गया। दरअसल अचानक सड़क धंस गई और वाहन उसमें समा गया। ड्राइवर को बड़ी मुश्किल से उसमें से बाहर निकाला गया। उसे कुछ चोट आई है। इससे एक बड़ा हादसा हाेते टल गया। 

loksabha election banner

शहर की प्रमुख सड़कों पर आज भी गड्ढे ही गड्ढे

लुधियाना नगर निगम के दावे सड़कों पर गड्ढों में ही दिखते हैं। शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर आज भी गड्ढे ही गड्ढे हैं। गिल रोड, जगराओं पुल, अरोडा पैलेस रोड, न्यू सुभाष नगर रोड, जस्सियां रोड, फोकल प्वाइंट की सड़कें, भारत नगर चौक, माल रोड, लक्कड़ पुल, 200 फुटी रोड, दुगरी रोड, शहर की अंदरूनी सड़कें, भामियां रोड, डाबा लोहरा रोड, शिमलापुरी, ताजपुर रोड, संगीत सिनेमा रोड समेत शहर की तमाम सड़कों की हालत खराब है।

यह भी पढ़ें-Protest In Ludhiana: लुधियाना नगर निगम के अफसर जसदेव सेखों के ट्रांसफर के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

निगम के पास रिकार्ड नहीं

निगम कमिश्नर रोहित सभ्रवाल का कहना है कि दरअसल निगम अधिकारियों ने पैचवर्क का कोई रिकाॅर्ड ही नहीं रखा है। यही कारण है कि वह रिकाॅर्ड उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। इस मामले में हेराफेरी की आशंका है। उन्होंने दो बार चीफ विजिलेंस अफसर व विजिलेंस निदेशक से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया लेकिन उन्होंने बताया कि निगम के अधिकारियों ने उन्हें भी जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें-पंजाब में Sikh युवती ने मुस्लिम युवक से रचाई शादी, हाई कोर्ट से ली सुरक्षा; मतांतरण का आराेप लगा सिख संगठनाें का हंगामा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.