लुधियाना नगर निगम की अवैध होर्डिंग्स पर सख्ती, धार्मिक विज्ञापनों पर नहीं लगेंगे नेताओं के फोटो
हाउस ने साफ कर दिया कि धार्मिक समागम का बोर्ड पांच दिन पहले लगाया जा सकेगा और उस पर किसी भी नेता आयोजक और प्रायोजक की फोटो नहीं होनी चाहिए। दिशासूचकों पर अपने होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लुधियाना, जेएनएन। शहर में अवैध होर्डिंगों पर नगर निगम ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसके तहत बुधवार काे अवैध होर्डिंगों पर जुर्माने के लिए प्रस्ताव पास कर दिया गया। अब कामर्शियल अवैध होर्डिंग लगाने पर 25 हजार प्रतिदिन प्रति बोर्ड के हिसाब से जुर्माना लगेगा। मगर धार्मिक समागमों के होर्डिंग पर कोई जुर्माना नहीं होगा।
हाउस ने साफ कर दिया कि धार्मिक समागम का बोर्ड पांच दिन पहले लगाया जा सकेगा और उस पर किसी भी नेता, आयोजक और प्रायोजक की फोटो नहीं होनी चाहिए। दिशासूचकों पर अपने होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
50 गज से अधिक के मकानाें को देना होगा पानी-सीवरेज बिल
इसके अलावा बैठक में 50 गज से ज्यादा के मकानों से पानी सीवरेज के बिल वसूलने का प्रस्ताव पेश किया गया। इस पर पार्षदों ने विरोध जताया और इसे एक साल के लिए पेंडिंग करने को कहा। मेयर ने कहा कि अगर यह प्रस्ताव पास नहीं हुआ तो वल्र्ड बैंक से निगम को नहरी पानी के लिए मिलने वाला फंड नहीं मिलेगा। फिर पार्षदों ने चुपचाप इस प्रस्ताव को पास कर दिया। इसके पास होने से अब शहर में 50 गज से अधिक के सभी मकानों को पानी सीवरेज के बिल देने होंगे।
निकाले गए एसडीओ व जेई दोबारा रखे जाएंगे
नगर निगम ने आउटसोर्सिंग के जरिए रखे जेई व एसडीओ निकाल दिए थे। तीन माह से उन्हें वेतन नहीं दिया गया। पार्षदों ने कहा कि जो जेई और एसडीओ अच्छा काम कर रहे थे उनको दोबारा बहाल किया जाए। मेयर ने भरोसा दिया कि इनकी बहाली जल्दी ही कर दी जाएगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें