फोटो किसी और की दिखाकर शादी दूसरे से करवाई, पति तीन दिन तक करता रहा दुष्कर्म
लुधियाना : फिरोजपुर की युवती को विचौले ने फोटो किसी की दिखाकर शादी किसी दूसरे से करवा दी। आरोपित दुल
लुधियाना : फिरोजपुर की युवती को विचौले ने फोटो किसी की दिखाकर शादी किसी दूसरे से करवा दी। आरोपित दुल्हे ने पीड़िता (20) को लुधियाना में लाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता आरोपित के चंगुल से निकल कर घर पहुंची और फिर परिवार को सारी बात बताई। जिसके बाद अब थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपित भामियां कलां निवासी अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़िता ने बताया कि वो फिरोजपुर की रहने वाली है। उसके पिता वहां प्राइवेट नौकरी करते है। उनके पिता का दोस्त जमील है, जोकि कुछ समय पहले उनके घर आया और उनकी बेटी की शादी करने की बात कहने लगा। जमील ने उनके पिता को आरोपित अशोक कुमार की फोटो दिखाई तो उन्होंने शादी के लिए हां कर दी। 18 अप्रैल को आरोपित के साथ लुधियाना के एक मंदिर मे शादी की गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने सेहरे से अपना चेहरा ढक रखा था, लिहाजा उन्हें शक भी हुआ लेकिन तब उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
रात को जब आरोपित उसके कमरे में आया तो पीड़िता ने देखा कि वो अशोक नहीं था। उसने कहा कि अशोक कहां है, तो आरोपित बोला कि वो ही अशोक है। इतना बोलने के बाद आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसी तरह से तीन दिन तक आरोपित उसके साथ जबरदस्ती करता रहा। अंत 22 अप्रैल को वो किसी तरह से आरोपित के घर से निकलकर अपने माता-पिता के पास फिरोजपुर चली गई। जहां जाकर उसने सारी बात बताई। 27 अप्रैल को परिवार ने आकर पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया। जब पुलिस आरोपित के घर रेड करने गई तो वो वहां से फरार था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। अभी मामला काफी उलझा हुआ है। जोकि आरोपित के पकड़े जाने के बाद ही सुलझ पाएगा। फिलहाल पीड़िता के बयानों पर पर्चा दर्ज कर दिया गया है। अभी उक्त मंदिर भी नहीं मिला, जहां पर आरोपित ने उसके साथ शादी की थी लेकिन मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
मुख्तियार सिंह, जांच अधिकारी, थाना जमालपुर