Weather: गर्मी और लू से मिलेगी राहत, 25 जून तक छाए रहेंगे बादल Ludhiana News
भीषण गर्मी की मार झेल रहे पंजाब के लोगों के लिए आने वाले दिन राहत भरे होंगे। क्योंकि अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी और लू से राहत रहेगी।
जेएनएन, लुधियाना। भीषण गर्मी की मार झेल रहे पंजाब के लोगों के लिए आने वाले दिन राहत भरे होंगे। क्योंकि अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी और लू से राहत रहेगी। इंडिया मेट्रोलाजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ ने अमृतसर, बठिंडा, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, चंडीगढ़ व आनंदपुर साहिब में आगामी 25 जून तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। कुछ जिलों में हलकी व तेज बारिश का भी पूर्वानुमान है।
विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं लुधियाना व पटियाला में केवल 25 जून को ही बारिश की संभावना जताई है। उधर बुधवार को भी मौसम का मिजाज अधिक तल्ख नहीं रहा। इंडिया मैट्रोलाजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार अमृतसर में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बठिंडा में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पठानकोट में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जालंधर में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतमत तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह कपूरथला में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप