Move to Jagran APP

रेवेन्यू अफसरों की हड़ताल के कारण कामकाज ठप, लोग परेशान

रेवेन्यू अफसरों पटवारी यूनियन एवं डीसी दफ्तर यूनियन की हड़ताल से जनता परेशान है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 08:27 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 08:27 PM (IST)
रेवेन्यू अफसरों की हड़ताल के कारण कामकाज ठप, लोग परेशान
रेवेन्यू अफसरों की हड़ताल के कारण कामकाज ठप, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, लुधियाना

loksabha election banner

रेवेन्यू अफसरों, पटवारी यूनियन एवं डीसी दफ्तर यूनियन की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित रहा। कुछ दफ्तरों में इक्का दुक्का कर्मचारी काम करते हुए भी नजर आए। हड़ताल के कारण 986 लोगों को आय, जाति आदि के सर्टिफिकेट नहीं मिल सके। वहीं लगभग सवा चार सौ रजिस्ट्रियां नहीं हो पाई। इससे लोगों को दिक्कतें हुई। कई दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा और काम करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में पहुंचे लोगों को निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार होशियारपुर के माहिलपुर के सब रजिस्ट्रार दफ्तर में नायब तहसीलदार एवं रजिस्ट्री क्लर्क की गिरफ्तारी के खिलाफ राज्य के रेवेन्यू अफसर हड़ताल पर चल रहे हैं। रेवेन्यू अफसरों के समर्थन में पटवारियों, डीसी दफ्तर, एसडीएम एवं तहसील दफ्तरों के कर्मियों ने भी हड़ताल कर दी। इस हड़ताल के कारण लोगों की संपत्ति की खरीद बिक्री के लिए रजिस्ट्री नहीं हो रही हैं। इसके अलावा लोग अपने दस्तावेजों पर काउंटर साइन, जाति, आय समेत कई तरह के सर्टिफिकेट नहीं बनवा पा रहे हैं। इससे लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। शुक्रवार को पटवारखानों में भी कोई कामकाज नहीं हुआ। वहां पर सन्नाटा पसरा रहा। इसके अलावा डीसी आफिस इंप्लाइज यूनियन के सदस्य भी हड़ताल पर रहे। हालांकि कुछ कर्मी अपना काम करते दिखे, लेकिन कुल मिला कर सरकारी दफ्तरों से लोगों को निराश ही लौटना पड़ा।

रजिस्ट्री दफ्तर में रजिस्ट्री कराने पहुंचे राजेश कुमार ने कहा कि उनको शुक्रवार रजिस्ट्री के लिए वक्त मिला था, लेकिन हड़ताल के कारण उनका काम नहीं हो पाया। दूसरे उन्होंने खरीदार से पेमेंट लेनी थी, अब वह पेमेंट भी लेट हो गई है। अब रजिस्ट्री के लिए फिर से आनलाइन आवेदन कर वक्त लेना होगा। पता नहीं कितने दिन बाद का वक्त मिलेगा। तब तक पेमेंट भी नहीं मिलेगी। इससे उनका रोजाना ब्याज का नुकसान हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.