क्वारंटाइन किए लोगों ने किया हंगामा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
प्रशासन ने अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अलग वार्ड में रखा है और क्वारंटाइन किए लोगों को अलग वार्ड में रखा है लेकिन इस दौरान सभी लोग ही जगह पर दिन में इकट्ठे जाते हैं।
लुधियाना, जेएनएन। हजूर साहिब नांदेड़, कोटा और राजस्थान से आए लोगों को वर्धमान स्थित मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में रखा गया है। इस दौरान 23 के करीब कोरोना पॉजिटिव और 77 के करीब लोगों को अस्पताल में ही क्वारंटाइन किया गया है। अस्पताल में पूरी सुविधाएं न होने के कारण सभी ने मिलकर अस्पताल में दो घंटे तक जमकर हंगामा किया।
प्रशासन ने अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अलग वार्ड में रखा है और क्वारंटाइन किए लोगों को अलग वार्ड में रखा है, लेकिन इस दौरान सभी लोग ही जगह पर दिन में कई बार इकट्ठे जाते हैं। क्वारंटाइन हुए लोगों का आरोप है कि उन्हें अच्छा खाना नहीं मिल रहा और अस्पताल में सिर्फ दो ही शौचालय हैं और वहां कोरोना पॉटिजिव मरीजों भी जा रहे हैं और क्वारंटाइन हुए लोग भी। इससे उन्हें भी संक्रमण होने का डर लगा हुआ है।
फिजिकल डिस्टेंस भी ताक पर
क्वारंटाइन हुए लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया उन्होंने प्रशासन के खिलाफ वहीं नारेबाजी भी की। क्वारंटाइन हुए मरीजों का आरोप है कि प्रशासन के अधिकारी उनका हालचाल लेने के लिए नहीं आ रहे। इन दौरान अस्पताल में सभी को इकट्ठा कर दिया गया है, जिस कारण फिजिकल डिस्टेंस बिल्कुल भी नहीं रह गया। इसके अलावा वह लगातार इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस विभाग कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कर रहे वीडियो वायरल
वर्धमान मिल में स्थित अस्पताल में क्वारंटाइन हुए लोग इसकी मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल रहे हैं। इसमें उनका आरोप है कि अगर पंजाब सरकार उन्हें संभाल नहीं सकती तो उन्हें वापस लेकर आने की जरूरत नहीं थी। अस्पताल में कोरोना संक्रमित क्वारंटाइन हुए लोगों के बीच आ रहे हैं और वहां पर एक ही शौचालय में जाना पड़ रहा है। ऐसे में जिनको संक्रमण नहीं भी हुआ, उन्हें भी इसकी चपेट में आने का खतरा है।
अस्पताल में सभी सुविधाएं दी जा रहीं: एसएमओ
एसएमओ अनिता जैन ने कहा कि वर्धमान एमसीएच में कोरोना पॉजिटिव व क्वारंटाइन हुए लोगों को हर सुविधा दी जा रही है। अस्पताल में सभी के बीच फिजिकल डिस्टेंस भी बनाया गया है। उन्होंने माना कि अस्पताल में सिर्फ दो शौचालय हैं जिनमें से एक शौचालय कोरोना पॉटिजिव के मरीजों के लिए और दूसरा शौचालय क्वारंटाइन हुए लोगों को लिए रखा गया है, लेकिन सभी लोग दोनों शौचालय का प्रयोग कर रहे हैं। उन्हें इसके लिए हिदायत दी जाएगी।
इसी अस्पताल में पहले एएसआइ ने भी किया था बवाल
दरअसल, यह वही अस्पताल है जहां पर पुलिस विभाग के संक्रमित आए एएसआइ को भर्ती करवाया गया था। बारिश आने पर जब यहां बिजली चली गई थी तो उसने हंगामा कर दिया था। फिर बाद में उसे सिविल अस्पताल में शिफ्ट करत दिया गया था। हालांकि बाद में सेहत विभाग ने कहा था कि वह प्राइवेट अस्पताल में इलाज चाहता था इसलिए उसने हंगामा किया था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें