Move to Jagran APP

बहिलोलपुर रोड पर पुल बनाने की मांग का मामला मुख्यमंत्री दरबार पहुंचा Ludhiana News

बहिलोलपुर रोड पर पुल बनाने की मांग का मामला मुय मंत्री कैपटन अम¨रदर ¨सह के दरबार पहुंच गया है।

By Edited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 08:32 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 09:54 AM (IST)
बहिलोलपुर रोड पर पुल बनाने की मांग का मामला मुख्यमंत्री दरबार पहुंचा Ludhiana News
बहिलोलपुर रोड पर पुल बनाने की मांग का मामला मुख्यमंत्री दरबार पहुंचा Ludhiana News

समराला, जेएनएन। बहिलोलपुर रोड पर पुल बनाने की मांग का मामला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दरबार पहुंच गया है। पुल बनाओ संघर्ष कमेटी के कन्वीनर अमरजीत सिंह बालिओं, संतोख सिंह नागरा ने बताया कि पुल बनाने की मांग को लेकर उनके द्वारा एक लिखित पत्र मुख्यमंत्री दफ्तर भेजा था, जिसके संबंध में मुख्यमंत्री दफतर द्वारा लोक निर्माण विभाग के सेक्रेटरी को इस मामले का हल निकाल कर इस बारे कमेटी मेंबरों को सूचित करने के लिए कहा है।

loksabha election banner

धरने पर बैठे सदस्यों ने बताया कि बेशक धान की कटाई का काम जोरों पर होने के कारण उनकी फसलें खेतों मे खराब हो रही है, लेकिन वह अपने माली नुकसान की परवाह किए बगैर ऐतिहासिक तीर्थ स्थानों को जाने वाले रास्ते पर पुल बनाने के लिए अड़े हुए है। अनिश्चित समय लिए चल रही भूख हड़ताल आज 47वें दिन में दाखिल हो गई है।

भूख हड़ताल पर शेर सिंह टोडरपुर, पलविंदर सिंह बरमा, मुखत्यार सिंह सिहाला, ऐकम सिंह हरिओं व भाग सिंह हरिओं बैठे। पुल बनाओं संघर्ष कमेटी के नेता दलजीत सिंह बरमा व बलवीर सिंह खीरनियां और पूर्व सरपंच अवतार सिंह गहलेवाल ने कहा कि अनिश्चत समय के लिए चल रही भूख हड़ताल में सामाजिक व अन्य जत्थेबंदियों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है, जब तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी इस बंद होने जा रही सड़क पर पुल बनाने का नोटीफिकेशन जारी नहीं करती, तब तक वह भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।

नेताओं का कहना है कि अगर इस ऐतिहासिक सड़क का रास्ता बंद हो गया तो इन 50 गावों का समराला शहर से लिंक टूट जाएगा, जिस कारण आने वाली पीढि़यां उन्हें कभी भी माफ नही करेंगी। भूख हड़ताल में अमरजीत सिंह व बिट्टू टोडरपुर, मुखत्यार सिंह सरवरपुर, चरन सिंह बरमा, गुरदीप सिंह खीरनियां, राजिंदर सिंह समराला, अवतार सिंह मुशकाबाद, बलवीर सिंह समराला, तीर्थ सिंह सिहाला, पूर्व प्रो. बलजीत सिंह बौदली, जत्थेदार मनजीत सिंह दैहिडू, कमलजीत सिंह टप्परियां, गुरमेल सिंह हरिओं व किशन सिंह बौंदली हाजिर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.