Christmas के रंग में रंगा शहर का हर होटल और मॉल, Celebration के लिए लुधियानवी हैं तैयार Ludhiana News
मॉल्स में क्रिसमस को लेकर लाइटिंग की गई है। शहर के बड़े होटल्स में दस दिन पहले ही क्रिसमस के लिए डेकोरेशन की जा चुकी है।
लुधियाना, जेएनएन। क्रिसमस में एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में शहर के होटल्स, रेस्तरां और लुधियानवियों ने इस सेलिब्रेशन के लिए कमर कस ली है। बाजार में भी पूरी रौनक देखने को मिल रही है। गिफ्ट शॉप्स और अन्य दुकानों में क्रिसमस डेकोरेशन का सामान, म्यूजिकल सांता क्लॉज, क्रिसमस विशिंग कार्ड के देखने को मिल रहे हैं। शहर का हर मॉल क्रिसमस के रंग में रंगा दिख रहा है। मॉल्स में क्रिसमस को लेकर लाइटिंग की गई है। शहर के बड़े होटल्स में दस दिन पहले ही क्रिसमस के लिए डेकोरेशन की जा चुकी है। वहीं स्पेशल मेन्यू, सरप्राइज गिफ्ट्स भी तैयार किए जा रहे हैं जो क्रिसमस के दिन होटल में आने वाले बच्चों को सांता क्लॉज की ओर से दिए जाएंगे।
कैरल सिंगिंग होगी खास
होटल पार्क प्लाजा में क्रिसमस के लिए 24 और 25 दिसंबर दो दिनों तक क्रिसमस कैरल सिंगिंग जारी रहेगी जो होटल के टरूप की ओर से ही की जाएगी। वहीं दोनों दिन शाम के समय लाइव म्यूजिक भी चलेगा। क्रिसमस डिनर और क्रिसमस ब्रंच इस मौके पर आकर्षण का केंद्र होगा। स्पेशल रोस्टेड टर्की डिश क्रिसमस के लिए तैयार होगी। सांता क्लॉज बच्चों को देगा गिफ्ट रैडिसन ब्लू होटल एमबीडी में क्रिसमस को लेकर 22 फीट लंबा क्रिसमस ट्री तैयार किया गया है। वहीं क्रिसमस से एक दिन पहले क्रिसमस डिनर और क्रिसमस वाले दिन क्रिसमस ब्रंच खास रहेगा। इन दिनों में होटल में आने वाले बच्चों को सांता क्लॉज की ओर से सरप्राइज गिफ्ट दिए जाएंगे।
केक मिक्सिंग से केक हो चुके तैयार
होटल हायत रिजेंसी में क्रिसमस से तीन महीने पहले की गई क्रिसमस केक मिक्सिंग से केक तैयार किए जा चुके हैं जोकि बिक्री के लिए तैयार हैं। वहीं क्रिसमस को लेकर क्रिसमस ट्री लाइटिंग वीरवार को की जानी है। क्रिसमस के दिन होटल में आने वाले बच्चों को लिए तरह-तरह की गतिविधियां कलरिंग, पेंटिंग खास होगी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें