घर जाने वाले श्रमिक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, दो दिन लगेंगे विशेष काउंटर
लुधियाना के डीसी प्रदीप अग्रवाल ने कहा है कि गुरु नानक स्टेडियम में दो दिन श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में रहने वाले दूसरे राज्यों के काफी लोग अपने घर पहुंच चुके हैं। स्पेशल ट्रेनों के जरिये लाखों की संख्या में लोगों को घर भेजा गया है। अभी जो लोग अपने घर नहीं जा सके हैं, उनके लिए प्रशासन की तरफ से व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से दो दिन तक रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन गुरु नानक स्टेडियम में दो और तीन जून को किया जाएगा।
लुधियाना के डीसी प्रदीप अग्रवाल ने कहा है कि गुरु नानक स्टेडियम में दो दिन श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। दो दिन तक घर जाने के लिए श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। डीसी ने स्पष्ट किया है कि जो भी लोग रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आएं वे अपने साथ किसी प्रकार का सामान न लाएं। गुरु नानक स्टेडियम में सिर्फ जाने के लिए पंजीकरण किया जाएगा। दो रजिस्ट्रेशन के बाद घर जाने वाले पंजीकृत लोगों की संख्या के अनुसार ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी। श्रमिकों का पंजीकरण करने के लिए दो विशेष काउंटर लगाए जाएंगे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें