राम जन्मभूमि के सदियों पुराने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान देश के लिए अच्छी पहलः पुष्पेंद्र सिंघल
स्वतंत्रता दिवस पर लुधियाना भाजपा ने ध्वजारोहण किया। इस दाैरान ने कहा कि विकास के इस महायज्ञ में हर हिंदुस्तानी को अपनी कुछ न कुछ जिम्मेदारियां निभानी होगी।
लुधियाना, जेएनएन। स्वतंत्रता दिवस पर लुधियाना भाजपा के मुख्यालय घंटाघर में तिरंगा फहराया गया। भाजपा लुधियाना के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान वहां विशेष रूप से पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल,महासचिव जीवन गुप्ता व वेस्ट हल्का के इंचार्ज कमल चेतली माैजूद थे।
भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंघल ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारत ने असाधारण समय में असंभव को संभव कर दिखाया है। इसी इच्छाशक्ति के साथ प्रत्येक भारतीय को आगे बढ़ना है। राम जन्मभूमि के सदियों पुराने विषय का शांतिपूर्ण समाधान हो चुका है । देश के लोगों से जिस संयम के साथ और समझदारी के साथ आचरण किया है और व्यवहार किया है यह अभूतपूर्व है। यह आगे प्रेरणा की ताकत है, शांति, एकता और सदभावना भारत के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।
उन्हाेंने कहा कि विकास के इस महायज्ञ में हर हिंदुस्तानी को अपनी कुछ न कुछ जिम्मेदारियां निभानी होगी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश शर्मा,पंजाब उद्योग प्रकोष्ठ के प्रधान दिनेश सरपाल,पंजाब महिला मोर्चा की उपप्रधान डॉ.कनिका जिंदल, पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा, जिला महामंत्री सुनील मोदगिल,जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र मकोल, राजिंदर हंस, राजेश्वरी गोसाई, जिला सचिव कांटेंदु शर्मा, यशपाल जनोत्र, संजय गोसाई, अश्वनी बहल, हर्ष शर्मा,युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेश शर्मा,नवल जैन,प्रवक्ता पंकज जैन,मीडिया प्रभारी नीरज वर्मा, डॉ.सतीश कुमार, दीपक शर्मा, कुशाग्र कश्यप, विजय खटक, अभिषेक सिंगल व संजय शर्मा अादि उपस्थित रहे।