अध्यापिका की बदली रुकवाने के लिए अभिभावकों और बच्चों ने किया प्रदर्शन
गांव कोटला स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अध्यापिका मनप्रीत कौर की बदली होते ही स्कूल के बच्चों व उनके अभिभावकों ने रोष प्रदर्शन किया।
संवाद सयोगी, समराला : गांव कोटला स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अध्यापिका मनप्रीत कौर की बदली होते ही स्कूल के बच्चों व उनके अभिभावकों ने रोष प्रदर्शन किया। पंजाब 'सरकार मुर्दाबाद, 'अध्यापिका की बदली रद्द करो के नारे लगाए। स्थिती उस समय गंभीर हो गई जब सुबह स्कूल लगने के पहले ही किसी ने गेट को ताला लगा दिया। स्कूल के बाहर बच्चे और उनके माता-पिता ने रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पिं्रसिपल गुरजंट सिंह ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे। स्कूल के आगे प्रदर्शन करीब दो घंटे चला। प्रिंसिपल ने प्रदर्शनकारियों को कहा कि वह उनकी आवाज़ विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। उसके बाद पिं्रसिपल द्वारा पुलिस की मौजूदगी में गेट का ताला खुलवा कर बच्चों कीे पढ़ाई शुरू करवाई गई। वहीं दोपहर को शिक्षा विभाग द्वारा एक अन्य अध्यापक रणजीत सिंह की भी इस स्कूल से बदली कर दी गई है।
ग्रामीण इलाके में चल रहे इस स्कूल में करीब 15-20 गांवों के बच्चे पढ़ते हैं, जोकि अध्यापिका मनप्रीत कौर के पढ़ाने के तरीके से संतुष्ट हैं। जब उनकी बदली की खबर बच्चों व उनके माता पिता को पता चली तो उनमें रोष फै ल गया। बदली रुकवाने के लिए इक_े हो गए। इस संबंध में पुलिस चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह का कहना था कि उन्होंने बच्चों के माता-पिता की बात अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर स्कूल का ताला खुलवा कर पढाई शुरू करवाई। गुरजंट सिंह का कहना था कि अध्यापिका की बदली होने पर बच्चे व माता-पिता के रोष के बारे रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।