Move to Jagran APP

कमाल: लुधियाना में 118 साल की महिला को ऑपरेशन कर लगाया गया पेसमेकर

पंजाब के लुधियाना के एक अस्‍पताल में डॉक्‍टर ने कमाल कर दिया और 118 साल की महिला का ऑपेरशन कर सफलतापूर्वक पेसमेकर लगाया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 11:11 AM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 09:47 AM (IST)
कमाल: लुधियाना में 118 साल की महिला को ऑपरेशन कर लगाया गया पेसमेकर
कमाल: लुधियाना में 118 साल की महिला को ऑपरेशन कर लगाया गया पेसमेकर

लुधियाना, जेएनएन। यहां के एक अस्‍पताल में 118 साल की महिला को पेसमेकर लगाया गया। शहर के मशहूर अस्‍पताल करतार कौर सांघा नामक इस महिला का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया और इसके बाद पेसमेकर लगाया गया। अॉपेरशन के बाद करतार कौर पूरी तरह स्‍वस्‍थ और खुश हैं। इतनी उम्र की महिला का अॉपरेशन और उनको पेसमेकर लगाना एक रिकार्ड है। इसे अब गिनीज बुक आॅफ वर्ल्‍ड रिकार्ड्स में दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है।

loksabha election banner

लुधियाना के प्रमुख एसपीऐ हॉस्पिटल में यह ऑपरेशन किया गया। अस्‍पताल के डॉक्‍टर रवनिंदर सिंह कूका ने बताया कि करतार कौर सांघा को अस्‍पताल में ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक पेसमेकर लगाया गया। यह कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण था अौर इसमें सफलता प्राप्‍त कर हमने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

करतार कौर के परिजनों का दावा है कि उनकी उम्र 118 साल है। करतार कौर फिरोजपुर की रहनेवाली हैं। डॉ. रवनिंदर सिंह ने कहा, मैंने  उनके (करतार कौर) छोटे भ्‍ााई के जन्‍म का रिकार्ड देखा है। रिकार्ड के अनुसार उनके भाई का जन्‍म 1903 में हुआ था। करतार कौर संघा की बेटी की उम्र 88 साल है। करतार कौर की आयु को लेकर भी दो-तीन रिकार्ड मिले हैं।

उन्‍होेंने कहा कि ऑपरेशन और पेसमेकर लगाए जाने के बाद करतार कौर का शरीर सही तरीके से कार्य कर रहा है। इलाज का उनके शरीर में सकारात्‍मक असर दिख रहा है। उन्‍होंने बताया कि 118 साल की उम्र की महिला का ऑपरेशन और पेसमेकर लगाना अपने आप में रिकार्ड है और इसे गिनीज बुक आॅफ वर्ल्‍ड रिकार्ड्स में दर्ज कराने का आवेदन दिया गया है।       

जानकारी के अनुसार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में अब तक 107 साल उम्र के मरीज को पेस मेकर लगाने का रिकार्ड दर्ज है। एसपीएस हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रवनिंदर सिंह कूका ने बताया कि एक डॉक्टर के लिए सभी मरीज खास होते हैं, लेकिन कभी ऐसा मरीज भी आ जाता है जो उसके लिए किसी चैलेंज से कम नहीं होता। फिरोजपुर के डॉ. कमल बागी की ओर से करतार काैर कंप्लीट हार्ट ब्लॉक, लो हार्ट बीट और लो ब्लड प्रेशर के साथ भेजी गईं।

माना जाता है कि वह वर्तमान में दुनिया की सबसे लंबी उम्र की जीवित महिला है। इससे पहले सबसे लंबी उम्र के जीवित व्यक्ति होने का रिकॉर्ड जापान के कानेटनाका के नाम दर्ज है। आज की तारीख में उसकी उम्र 116 साल 63 दिन बनती है। इस तरह करतार कौर ने 118 साल की उम्र में दुनिया में सबसे लंबी उम्र की जीवित महिला का रिकॉर्ड कायम किया है।

डॉ. कूका ने बताया कि करतार कौर 24 फरवरी की रात करीब 9 बजे एसपीएस हॉस्पिटल पहुंची थीं। उस समय उनकी हार्ट बीट 20-22 प्रति मिनट थी। वह पूरी तरह बेहोश थीं। उनकी हार्ट बीट बढ़ाने और ब्लड प्रेशर को ऊपर उठाने के लिए पहले एक टेंपरेरी पेस मेकर लगाया गया। इसे लगाते ही उनकी हार्ट बीट ऊपर उठनी शुरू हो गई। इसके बाद 28 फरवरी को अस्पताल की अल्ट्रा मॉडर्न कैथलैब में एनास्थिस्यिा टीम और ट्रेंड स्टाफ की मदद से परमानेंट पेस मेकर इंप्लांट किया गया।

उन्‍होंने बताया कि इसके बाद उनकी हालत में काफी सुधार आया और वे अपने परिवार के साथ बातचीत कर रही हैं। डॉ. कूका ने बताया कि करतार कौर के दो जीवित बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी की उम्र 88 साल है और वह सरकारी मुलाजिम के तौर पर 98 में रिटायर हुई थीं। करतार कौर से दो साल छोटा भाई हरनाम सिंह ब्रिटिश आर्मी में थे। 1945 में जब वे रिटायर हुए थे तो उनकी उम्र 42 साल थी। इस हिसाब से हरनाम सिंह की उम्र वर्तमान समय में 116 साल बनती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.