सिविल अस्पताल में फिर शिफ्ट होगी OPD, एमसीएच बनेगा कोविड अस्पताल
सिविल अस्पताल में फिर से पहले की तरह ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। ईएसआइ में शिफ्ट की गई ओपीडी अब दोबारा सिविल अस्पताल में आएगी।
लुधियाना, जेएनएन। सिविल अस्पताल में फिर से पहले की तरह ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। ईएसआइ में शिफ्ट की गई ओपीडी अब दोबारा सिविल अस्पताल में आएगी। सिविल अस्पताल पहले की तरह ही अब नॉन कोविड अस्पताल होगा।
दूसरी तरफ चंडीगढ़ रोड वर्धमान के पीछे स्थित मदर एंड चाइल्ड अस्पताल (एमसीएच) को अब सौ बेड के कोविड अस्पताल में परिवर्तित किया जाएगा। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के मामले काफी कम हो गए हैं। ऐसे में सेहत विभाग ने अब निर्णय लिया है कि सिविल अस्पताल में पहले की तरह सारी व्यवस्थाएं शुरू कर दी जाए। ओपीडी के लेकर एडिशन होंगी।
हालांकि, इस संबंध में अभी विभाग के उच्च अधिकारियों की तरफ से स्वीकृति मिलनी बाकी है। इसके अतिरिक्त मेरिटोरियस स्कूल को कोविड केयर सेंटर में तबदील किया जाएगा। जहां ए सिमटोमेटिक मरीजों को रखा जाएगा। जबकि पीएयू में स्थित पार्कर हाउस और किसान कैरों घर को क्वारंटाइन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ओपीडी को सिविल अस्पताल से शिफ्ट कर दिया गया था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें