खन्ना में करंट लगने से युवक की मौत
नजदीकी गांव इकोलोहा के एक युवक की करंट से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह (26) के रूप में हुई है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 08:27 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 08:27 PM (IST)
जागरण संवाददाता, खन्ना : नजदीकी गांव इकोलोहा के एक युवक की करंट से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह (26) के रूप में हुई है। एएसआइ बलजीत सिंह ढींडसा ने बताया कि मृतक के पिता बलजिदर सिंह ने बताया कि उसका लड़का गोदरेज एग्रोवेट फैक्ट्री इकोलोहा में काम करता था। वहां उसकी रात की ड्यूटी थी। आठ जून को गुरजीत सिंह दिन के समय गांव में कबूतर उड़ा रहा था। इस दौरान एक कबूतर बिजली की तारों पर बैठ गया। गुरजीत एक लोहे की छतरी से उसे उड़ाने लगा तो बिजली की तारों ने उसे चपेट में ले लिया। वह बेहोश होकर गिर गया। उसे खन्ना के अस्पताल में दाखिल कराया गया, वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें