सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल
विभिन्न जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
जासं लुधियाना : विभिन्न जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपित वाहन चालकों के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं।
पहले मामले में हंबड़ा रोड स्थित संदली बेहड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करीब 57 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। एसआइ सुखजीत सिंह ने बताया कि यह केस दाखा के भट्ठा धुआ निवासी मनदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया। उसने बताया कि 22 जनवरी की रात 8:35 बजे वह अपने घर जा रहा था। जब वह संदली बेहड़ा के पास पहुंचा। वहां उसने देखा कि सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत पड़ा था।
गिल नहर पुल के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना शिमलापुरी पुलिस ने इस्लाम गंज निवासी इंद्र प्रीत सिंह की शिकायत पर गिल रोड निवासी साहिल खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने बताया कि 15 जनवरी की सुबह आठ बजे वह अपने स्कूटर से जा रहा था। गिल नहर पुल पर आरोपित ने अपनी गाड़ी से उसके स्कूटर को जबरदस्त टक्कर मार दी।