धार्मिक स्थल से लौट रहे श्रद्धालुओं के टेंपो को कैंटर ने मारी टक्कर, महिला की मौत
सरहिद नहर किनारे गांव जलाह माजरा में माता नैना देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ सड़क हादसा हो गया। इसमें लुधियाना के लोहारां के हीरो नगर निवासी महिला उमा देवी की मौत हो गई जबकि उसकी भांजी अमृता घायल हो गई।
संसू, श्री माछीवाड़ा साहिब : सरहिद नहर किनारे गांव जलाह माजरा में माता नैना देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ सड़क हादसा हो गया। इसमें लुधियाना के लोहारां के हीरो नगर निवासी महिला उमा देवी की मौत हो गई, जबकि उसकी भांजी अमृता घायल हो गई।
मृतका के पति विनोद कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ टैंपो में माता नैना देवी के दर्शनों के लिए गए थे। वापसी में गांव जलाह माजरा निकट वे टेंपो साइड लगाकर फ्रेश होने लगे। इस दौरान उमा देवी और अमृता टेंपो में ही बैठी रही। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने टेंपो में टक्कर मार दी। इसमें उमा की मौके पर ही मौत हो गई। अमृता के काफी चोटें लगीं। इस दौरान कैंटर चालक ने अपना नाम अभिलाख सिंह (निवासी ग्यासपुरा) बताया। हालांकि वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।