जालंधर रोड पर गाड़ी का टायर फटने से दर्दनाक हादसा, एक की मौत, दो घायल
लुधियाना के जालंधर रोड पर गाड़ी का टायर फटने से हादसा हुआ है। इसमें पठानकोट के चकड़ गांव निवासी बलविंदर सिंह की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के जालंधर रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत व दो लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार को हुआ बताया जा रहा है। मृतक पठानकोट का रहने वाला है। घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को एक गाड़ी में तीन लोग दिल्ली से पठानकोट आ रहे थे। जब गाड़ी लुधियाना के जालंधर रोड पर पहुंची तो अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के साथ ही गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जालंधर रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद करते लोग।
मृतक बलविंदर पठानकोट के गांव चकड़ का रहने वाला था। इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद मृतक के शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया। गाड़ी में सवार अन्य दो घायल लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जालंधर रोड पर हादसे के बाद एकत्रित हुए लोग।
बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार ये तीनों लोग सब्जी मंडी में मुनीम थे और किसी काम से दिल्ली गए थे। शनिवार को यह दिल्ली से लौट रहे थे और हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग में लोग इकट्ठे हो गए थे। सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी थी। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई थी और इस हादसे को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें