ट्रैक्टर ट्रॉली बनी काल, बाइक को धक्का लगा रहे दो बच्चों को कुचला; एक की मौत Ludhiana News
भामियां की खुराना कॉलोनी इलाके में पिता के खराब हुए मोटरसाइकिल को धक्का मार रहे दो किशोरों को बेकाबू हुए ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी।
लुधियाना, जेएनएन। शहर में हुए विभिन्न सड़क हादसों में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजनों को सौंप दिया। भामियां की खुराना कॉलोनी इलाके में पिता के खराब हुए मोटरसाइकिल को धक्का मार रहे दो किशोरों को बेकाबू हुए ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किशोरों को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई।
एएसआइ बलदेव सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान भामियां रोड सावन विहार कॉलोनी निवासी प्रभजोत सिंह (13) के रूप में हुई। जबकि उसका घायल भाई करणदीप सिंह (16) है। पुलिस ने उनके पिता कुलवंत सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। कुलवंत सिंह ने बताया कि 19 अक्टूबर की शाम उनकी मोटरसाइकिल खराब हो गई थी, जिसे वो ठीक कराने मैकेनिक के पास ले जा रहे थे। इसके दौरान उनके दोनों बेटे उसे धक्का लगा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसके दोनों बेटों को अपनी चपेट में ले लिया।
बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से शख्स की मौत
उधर, ताजपुर रोड पुरानी चुंगी के पास तेज रफ्तार बेकाबू हुए ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। एएसआइ हरदयाल ङ्क्षसह ने बताया कि मृतक की पहचान भामियां कलां निवासी जसबीर ङ्क्षसह (38) के रूप में हुई। हादसे में उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर घायल हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत कौर ने बताया कि 23 अक्टूबर को वो अपने पति के साथ बाइक पर सामान लेने बाजार जा रही थी। पुरानी चुंगी के पास ट्रक नंबर पीबी10एसडी-6791 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को मारी टक्कर
वहीं, आरके रोड पर बेटे के साथ खड़े व्यक्ति को बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे मोहनदेई अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि घायल की पहचान जागीरपुरा की मॉडल कॉलोनी निवासी करनैल सिंह (59) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके बेटे जसप्रीत सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 22 अक्टूबर की सुबह वो अपने पिता के साथ बातचीत कर रहा था। उसी दौरान उक्त कार ने उसके पिता को टक्कर मार दी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें