चोरी के चेक पर फर्जी साइन कर मंगाया 2.30 लाख रुपये का सरिया, एक गिरफ्तार Ludhiana News
व्यावारी के साथ हुए फ्रॉड के मामले में पुलिस ने फौरन रेड करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
लुधियाना, जेएनएन। ऑटो इंडस्ट्रीज के चेक चोरी कर उन पर फर्जी दस्तखत करके तीन नौसरबाजों ने लोहा कारोबारी के साथ 2.30 लाख रुपये का सरिया मंगवा लिया। कारोबारी ने जब बैंक में चेक लगाया तो उसे अपने साथ हुए धोखे का पता चला।
कारोबारी की शिकायत पर थाना साहनेवाल पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान न्यू शिमला पुरी निवासी निर्मलजीत सिंह के रूप में हुई है। जबकि उसी इलाके में रहने वाले मनदीप सिंह व अमरिंदर सिंह फरार बताए जा रहे हैं।
एएसआइ बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में साहनेवाल के नंदपुर निवासी राजेश कुमार बताया कि साहनेवाल के डेहलों रोड पर लक्की स्टील कंपनी के नाम से उसकी दुकान है। 19 नवंबर को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वो ट्रांसपोर्ट नगर की मनदीप ऑटो इंडस्ट्रीज का मालिक मनदीप सिंह बात कर रहा है। टिब्बा के भगवानपुर में उनकी एक अन्य फैक्ट्री बन रही है। जहां उसे 50 क्विंटल सरिया की जरूरत है।
कारोबारी राजेश कुमार ने बताया कि फोन पर आर्डर मिलने के बाद उसने बताई गई जगह पर 53.60 ङ्क्षक्वटल सरिया भेज दिया। इसके बाद आरोपित ने उसके टेंपो वाले को 1-1 लाख के दो चेक दे दिए। मगर बैैंक में लगाने पर वो दोनो चेक बाउंस हो गए। जब बैंक जाकर पता चला कि वो दोनों चेक किसी अज्ञात व्यक्ति ने मनदीप इंडस्ट्रीज से चोरी किए थे। जिन पर फर्जी साइन करके राजेश कुमार को दे दिया गया।
कारोबारी ने खुद निकलवाई फुटेज
अपने साथ हुए धोखे का पता चलने पर राजेश कुमार वहां पहुंचा, जहां टेंपो वाले ने सरिया उतारा था। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज निकालने पर आरोपित वहां से सरिया एक टेंपो में लोड करके ले जाता नजर आ गया।
ऐसे पकड़ में आया आरोपित
राजेश ने बताया कि फुटेज से आरोपित व उसके साथियों के फोटो निकलवाए गए। पुलिस की मदद से उसकी कॉल डिटेल निकलवाई। उसके बाद राजेश ने हर उस नंबर पर फोन किया, जो उसकी लिस्ट में मिला। वहीं से उसे पता चला कि आरोपित ने बहुत सारे लोगों के साथ ठगी मारी हुई है। उनमे से एक पायल का व्यक्ति मिला। जिसने निर्मलजीत की फोटो उसे भेज दी। उसके बाद राजेश को एक ऐसा आदमी मिला, जिसके साथ निर्मलजीत ने ठगी भी मारी थी और वो उसका घर भी जानता था। बुधवार सुबह उस आदमी ने राजेश को उसका घर दिखाया। जिसके बाद पुलिस ने फौरन रेड करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें