गांवों में कानूनों की प्रतियां फूंक कर मनाई लोहड़ी
कृषि कानूनों के विरोध में जगराओं के मोती नगर में किसानों व इलाका वासियों ने कानूनों की प्रतियां जलाकर लोहड़ी मनाई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 05:37 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 05:37 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जगराओं : कृषि कानूनों के विरोध में जगराओं के मोती नगर में किसानों व इलाका वासियों ने कानूनों की प्रतियां जलाकर लोहड़ी मनाई। इस मौके पर मजदूर नेता कंवलजीत खन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही सरकार है, लेकिन पंजाब के किसान खेती कानूनों को रद्द करवा कर ही दम लेंगे।
उधर, गांव चक्र में लोहड़ी पर खेती कानूनों की कापियां जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। यहां किसान जत्थेबंदियों ने किसानों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस में ट्रेक्टर परेड में शामिल होने के लिए 24 जनवरी 2021 को ही दिल्ली आने का निमंत्रण दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें