Cornavirus News : लुधियाना में NSUI ने काेराेना मरीजाें के लिए शुरू की फ्री एंबूलेंस सेवा, इन नंबराें पर पाएं मदद
कांग्रेस कोविड टास्क फोर्स के मकसद की जानकारी देते हुए एनएसयूआइ लुधियाना इकाई के अध्यक्ष अवी वर्मा ने बताया की कोविड मरीजों की बढ़ती गिनती को देखते हुए एनएसयूआइ ने सेवा मिशन के तहत आज एंबूलेंस की शुरुआत की है।
लुधियाना, जेएनएन। पंजाब में काेराेना के बढ़ते मामलाें के बीच सामाजिक संस्थाओं के साथ ही राजनीतिक दल भी मदद काे आगे आ रहे हैं। इसके तहत एनएसयूआइ की लुधियाना इकाई ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रेरणा से कांग्रेस कोविड टास्क फोर्स का गठन कर फ्री एंबूलेंस सेवा का शुभारंभ किया। कोविड मरीजों के लिए शुरू हुई एंबूलेंस सेवा का संचालन एनएसयूआइ के जिला अध्यक्ष अवी वर्मा के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स करेगी। कोविड मरीजों के 24 घंटे एंबूलेंस सेवा प्राप्त करने के लिए हैल्प लाइन न. 70500-00004 और 98884-91711 जारी किए गए हैं। उक्त नंबरों पर संपर्क करने पर निशुल्क एंबूलेंस की व्यवस्था होगी।
कांग्रेस कोविड टास्क फोर्स के मकसद की जानकारी देते हुए एनएसयूआइ लुधियाना इकाई के अध्यक्ष अवी वर्मा ने बताया की कोविड मरीजों की बढ़ती गिनती को देखते हुए एनएसयूआइ ने सेवा मिशन के तहत आज एंबूलेंस की शुरुआत की है। इस एंबूलेंस के माध्यम से कोविड के मरीज किसी भी समय एंबूलेंस की सेवा ले सकते हैं। खास बात यह है कि एंबूलेंस सेवा के बदले कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।गाैरतलब है कि पंजाब के लुधियाना जिले में काेराेना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें-लुधियाना में टूटे कर्फ्यू और कोरोना से बचाव के नियम, रात 3 बजे से ही सब्जी मंडी में लगने लगता है जमावड़ा
ये रहे माैजूद
इस अवसर पर एनएसयूआइ आत्म नगर के अध्यक्ष मिंकल बिरला,उपाध्यक्ष राहुल ढल्ल,राहुल पोहाल,गुरनूर सिंह,मनवीर सिंह व आकाश वर्मा अन्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें-Night Curfew in Punjab: पांच बजे दुकानें बंद होने से कारोबार फीका, लुधियाना में 30 % तक गिरी सेल
यह भी पढ़ें-SAD अध्यक्ष सुखबीर बादल के घर कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन, SOI प्रधान राबिन बराड़ सहित 150 पर केस
यह भी पढ़ें-लुधियाना में शादी की रिसेप्शन में 200 से अधिक लोग बुलाना पड़ा भारी, दूल्हे सहित कई लाेगाें पर केस