Move to Jagran APP

Vegetables Prices: लुधियाना में नई सब्जी मंडी दो दिन बंद, रेहड़ी-फड़ी वाले तीन गुना दाम पर बेच रहे फल-सब्जी

लुधियाना में फल-सब्जियों के दाम 3 गुना होने से गरीब लोग फल सब्जी खरीदने से वंचित रहने लगे हैं। महानगर के विभिन्न इलाकों में लगने वाली छोटी मंडियों में कुछ रेहड़ी-फड़ी वालों की मौज लगी है। गिल रोड नहर पर दुकानों पर फलों के दाम आसमान छू रहे हैं।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 22 May 2021 01:44 PM (IST)Updated: Sat, 22 May 2021 01:44 PM (IST)
Vegetables Prices: लुधियाना में नई सब्जी मंडी दो दिन बंद, रेहड़ी-फड़ी वाले तीन गुना दाम पर बेच रहे फल-सब्जी
लुधियाना में रेहड़ी-फड़ी वाले तीन गुना दाम में फल व सब्जी बेच रहे हैं।

लुधियाना [डीएल डॉन]। Vegetables Prices: उत्तरी भारत में दूसरी सबसे बड़ी फल सब्जी मंडी लुधियाना में 2 दिन बंद होने से लोगों को मुश्किलें आने लगी हैं। इसके साथ ही फल-सब्जियों के दाम 3 गुना होने से गरीब लोग फल सब्जी खरीदने से वंचित रहने लगे हैं। महानगर के विभिन्न इलाकों में लगने वाली छोटी मंडियों में कुछ रेहड़ी-फड़ी वालों की मौज लगी है। गिल रोड नहर के पास लगने वाली फल सब्जी दुकानों पर फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। यहां सिर्फ 280 रुपये लीची, 120 रुपये आम व 270 रुपये किलो केवी फल मिल रहा है साथ ही अन्य फल सब्जियों का रेट आसमान छू रहा है।

loksabha election banner

इन दुकानों पर ग्राहक आते जरूर थे लेकिन दाम पूछने के बाद ही उनके होश उड़ जाते थे जिससे वह वापस तुरंत लौट जाते थे। वहीं कई लोग कोई दूसरा विकल्प न होने की वजह से आम लोगों को महंगे दामों में फल-सब्जी खरीदनी पड़ रही है। इसी तरह शहर के बाहरी कॉलोनियों में रेहड़ी-फड़ी वाले मनमाने रेट पर सामान बेच रहे हैं।

सब्जी                होलसेल   रिटेल

गोभी                 8-10       30 से 40

गाजर                8-10       25-30

मटर                 50          100

घीया                 8-10       25-30

भिंडी                24-28     50-60

मूली                 5-6         20 से 30

करेला              13-15      40 से 60

शिमला मिर्च       5             20-40

बीन्स               20-25      40-50

खीरा सीडलेस   15           30-40

खीरा देसी         5-10        20-25

धनिया             10             60

आलू               8               20

प्याज              18-20       25-30

नींबू                50-60      100-140

अदरक           25-30       60-80

पता गोभी        4-5           20-25

बैंगन               5-6          20-30

हरी मिर्च         15-16       60-70

टमाटर           7-8              20 से 30

महंगी सब्जी बेचने वालों पर करेंगे कार्रवाई: सेक्रेटरी

दो 2 दिन मंडी बंद होने के कारण महानगर में फल सब्जी तीन गुने रेट पर बिकने के बारे में मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी टेक बहादुर ने बताया कि दुकानदारों को महंगी सब्जी नहीं बेचने दी जाएगी। वह खुद मार्केट में रेट चेक करवाएंगे और अगर कोई बहुत महंगी सब्जी बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सेक्रेटरी ने महज बयान देकर मार्केट रेट कम होने की बात तो बता दिया लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी किसी आरोपित पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.