अकाली दल खन्ना के नए पदाधिकारियों को किया सम्मानित
शिरोमणि अकाली दल हलका खन्ना के नए नियुक्त किए पदाधिकारियों का पूर्व मंत्री और विधायक शरनजीत सिंह ढिल्लों ने सम्मान किया है।
जागरण संवाददाता, खन्ना : शिरोमणि अकाली दल हलका खन्ना के नए नियुक्त किए पदाधिकारियों का पूर्व मंत्री और विधायक शरनजीत सिंह ढिल्लों ने सम्मान किया है। पदधिकारयों ने भी हलका खन्ना के नवनियुक्त आब्जर्वर हरीश राय ढांडा को बर्धा दी। यादविंदर सिंह यादू ने शरनजीत सिंह ढिल्लों और हरीश राय ढांडा के साथ पार्टी की गतिविधियों को तेज करने सबंधी चर्चा की। शरनजीत ढिल्लों और हरीश राय ढांडा ने नए पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियो को घर -घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वे डट कर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। यादू ने भरोसा दिलाया कि पार्टी नेता और वर्कर पार्टी प्रति पूरी वफादारी और तनदेही के साथ काम करेंगे।
इस मौके राजिंदर सिंह जीत, बलजिंदर सिंह बबलू लोपों जिला यूथ प्रधान, एडवोकेट जतिंदरपाल सिंह, हरदीप सिंह हनी रोशा, परमप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह मांगट (शहरी प्रधान), मोहन सिंह जटाना, हरजंग सिघ गंढूआं, जगदीप सिंह दीपी (देहाती प्रधान), सतीश कुमार, परमजीत शर्मा, गुरदीप सिंह दीपा, अमनदीप सिंह लेल (कोआर्डिनेटर), तेजिंदर सिंह इकोलाहा, बाबा बहादुर सिंह, हरजीत सिंह विक्की भाटिया, जगदीश सिंह दीशा, अनवर खान, मेजर सिंह आदि उपस्थित थे।