Move to Jagran APP

घायल चाचा की सेवा करते-करते भतीजे ने घर से उड़ाया सोना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिकायतकर्ता जंग सिंह ने बताया कि उसके पिता की हादसे में टांग टूट गई थी। आरोपित कृष्ण उनकी सेवा करता था। वह नशे का भी आदी है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 04:36 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 04:36 PM (IST)
घायल चाचा की सेवा करते-करते भतीजे ने घर से उड़ाया सोना, पुलिस ने किया गिरफ्तार
घायल चाचा की सेवा करते-करते भतीजे ने घर से उड़ाया सोना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लुधियाना, जेएनएन। गांव चौंता इलाके में घायल चाचा की सेवा करते-करते एक भतीजे ने घर के अंदर से सोने अौर चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इस काम में भतीजे का एक साथी भी  उसके साथ था। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। थाना कूमकलां पुलिस मौके पर जांच के बाद गांव चौंता निवासी जंग सिंह की शिकायत पर उसके भतीजे कृष्ण सिंह अौर कुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अारोपित कृष्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी कुलवंत सिंह मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी करने में जुटी हुई है।

loksabha election banner

शिकायतकर्ता जंग सिंह के मुताबिक उसके पिता दिलबाग सिंह की सड़क हादसे में टांग टूट गई थी। टांग टूटने के कारण वह घर में ही रहते थे। इस दौरान कृष्ण सिंह अपने साथी के साथ घर अाया करता था अौर अपने चाचा दिलबाग की सेवा करता था। कुछ दिन बाद परिवार के सदस्यों ने जब घर की अलमारी देखी तो अंदर से सोने व चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। उन्हें शक हुअा कि कृष्ण सिंह नशे का भी अादी है अौर उसने ही जेवरात चोरी किए होंगे। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। जांच के बाद पुलिस ने कृष्ण सिंह अौर कुलवंत सिंह के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर दिया। पुलिस अारोपित कृष्ण सिंह से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.