Move to Jagran APP

भाजपा के नए पदाधिकारियों की सूची जारी, नीतू सूद को महिला माेर्चा की जिला प्रधान बनाया

खन्ना जिला भाजपा प्रधान अजय सूद ने जिले के कई मोर्चों और सेलों के जिला इंचार्ज लगा दिए हैं। नीतू सूद को जिला महिला मोर्चा की प्रधान मनोनीत किया है।

By Edited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 08:54 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 10:39 AM (IST)
भाजपा के नए पदाधिकारियों की सूची जारी, नीतू सूद को महिला माेर्चा की जिला प्रधान बनाया
भाजपा के नए पदाधिकारियों की सूची जारी, नीतू सूद को महिला माेर्चा की जिला प्रधान बनाया

जेएनएन, खन्ना। खन्ना जिला भाजपा प्रधान अजय सूद ने जिले के कई मोर्चों और सेलों के जिला इंचार्ज लगा दिए हैं। कुछ ही दिन पहले सूद ने जिला प्रधानगी का पद संभालते ही इन मोर्चों और सेलों को भंग कर दिया था। अब नए सिरे से सूद ने मंगलवार को नए इंचार्जों की सूची जारी की है। नई सूची के अनुसार नीतू सूद को जिला महिला मोर्चा की प्रधान मनोनीत किया है। इसके साथ ही युवा भाजपा नेता अजहर महमूद को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला प्रधान, कारोबारी विपन चंद्र गैंद को व्यापार सेल का जिलाध्यक्ष, अचल कांसल को मेडिकल सेल का जिलाध्यक्ष, हरीश भांबरी को सोशल मीडिया जिला प्रभारी और लिलिब नंदा को लोकल बाडी सेल जिलाध्यक्ष बनाया है।

loksabha election banner

सूद ने बताया कि गुलशन शर्मा को सीनियर सिटीजन सेल जिलाध्यक्ष, एससी मोर्चा में शेखर बग्गन को इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विक्रांत राय चिकरसाल को मीडिया प्रभारी, गुरप्रीत ¨सह राणा को मीडिया सेल प्रभारी, दोराहा से आशीष सूद को इंडस्ट्री सेल का जिलाध्यक्ष, इसके साथ साथ मीडिया जिला प्रभारी के साथ मुकेश वधावन, विनोद भाटिया, नरिंदर गोयल तथा संजय वर्मा को भी शामिल किया गया है। युवा मोर्चा में हरसिमरनजीत सिंह को प्रधान लगाया गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.