अतिक्रमण पर निगम की कार्रवाई का सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने किया विरोध, इलाका पार्षद के खिलाफ नारेबाजी
कमीशन सदस्य मंजू दिलेर ने सरकार व जिला प्रशासन से पूछा कि अगर यह कॉलोनी अवैध है तो फिर 35 साल तक वह बिजली पानी इत्यादि के बिल क्यों वसूलते रहे।
लुधियाना, जेएनएन। राजीव गांधी कॉलोनी में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई का नेशनल सफाई कमीशन सदस्य मंजू दिलेर ने विरोध किया है। उन्होंने कॉलोनी निवासियों को आश्वासन दिया कि उनके घर नहीं गिराए जाएंगे। राजीव गांधी कालोनी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कमीशन सदस्य ने सरकार व जिला प्रशासन से पूछा कि अगर यह कॉलोनी अवैध है तो फिर 35 साल तक वह बिजली पानी इत्यादि के बिल क्यों वसूलते रहे। अगर फिर भी नगर निगम या जिला प्रशासन यह समझता है कि कालोनी अतिक्रमण कर बनाई गई है तो इन लोगों को यहां से उठाने से पहले 50-50 गज के मकान बनाकर देने होंगे। उन्होंने लोगों को एकजुट रहने की अपील भी की।
समस्याओं को लेकर प्रशासनिक व निगम अधिकारियों की बैठक
कांग्रेस नेता नरेश धींगान व भारतीय जनता पार्टी के पार्षद यशपाल चौधरी के साथ राजीव गांधी कॉलोनी पहुंची मंजू दिलेर ने कहा कि गत दिनों कॉलोनी को गिराने का प्रयास किया गया था। इसकी सूचना मिलते ही वह लुधियाना पहुंच गई। प्रशासनिक व निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान सफाई कर्मचारियों की समस्याओं संबधी विस्तार से बात हुई है। उन्होंने जल्द ही सकारत्मक नतीजे आने के संकेत दिए है।
सभा के दौरान मौजूद राजीव गांधी कॉलोनी निवासी।
पार्षद पति के खिलाफ लगे नारे
राजीव गांधी कालोनी में चल रही सभा के दौरान इलाका पार्षद पति गौरव भट्टी भी पहुंचे। कॉलोनी निवासियों ने पार्षद पर निगम टीम की कार्रवाई के समर्थन का आरोप लगाते हुए पार्षद के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। जिसके चलते गौरव भट्टी को वहां से उसी समय लौटना पड़ा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें