Move to Jagran APP

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हुई नाम्या जोशी

दुगरी के सतपाल मित्तल स्कूल की छात्रा नाम्या जोशी को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है। यह 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:22 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:22 PM (IST)
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हुई नाम्या जोशी

जागरण संवाददाता, लुधियाना :

loksabha election banner

दुगरी के सतपाल मित्तल स्कूल की छात्रा नाम्या जोशी को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2021 से सम्मानित किया गया है। यह 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। नाम्या वर्ष 2021 में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ राज्यों से एकमात्र पुरस्कार विजेता थीं। इनोवेशन फील्ड में बेहतर करने के लिए नाम्या को यह पुरस्कार मिला है।

सोमवार को डीसी परिसर में आयोजित वर्चुअल अवार्ड सेरामनी में नाम्या जोशी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरुस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देने के लिए पहली बार ब्लाक चेन टेक्नोलाजी का उपयोग किया गया। नाम्या जोशी को 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस और आ•ादी महोत्सव पर नाम्या को प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने का सुनहरा अवसर मिला। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी और राज्य मंत्री डा. मुंजपारा महेंद्र भाई भी मौजूद रहे। यह बाल पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में समारोह दौरान राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। हालांकि देश में कोविड-19 की स्थिति के कारण, 2021 में नई दिल्ली में पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं किया जा सका था। इसलिए, पिछले वर्ष के अन्य पुरस्कार विजेताओं के साथ नाम्या को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 2022 के पुरस्कार विजेताओं के रूप में पुरस्कृत किया गया। सतपाल मित्तल स्कूल की प्रिसिपल भूपिदर गोगिया ने नाम्या को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.