नागपाल, नीनू और सतनाम बने सोशल मीडिया संयोजक
सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रचार और अन्य दलों से मुकाबले के लिए यूथ कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
जासं, खन्ना : सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रचार और अन्य दलों से मुकाबले के लिए यूथ कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए यूथ कांग्रेस की तरफ से प्रदेश के विभिन्न विधानसभा हलकों के सोशल मीडिया संयोजक लगाए गए हैं।
खन्ना जिला यूथ कांग्रेस के अधीन आने वाले तीनो विधानसभा हलकों खन्ना, पायल और समराला के सोशल मीडिया संयोजकों की नियुक्ति भी पार्टी द्वारा कर दी गई। पार्टी के तीन जिला यूथ कांग्रेस उप प्रधानों को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय सोशल मीडिया इंचार्ज दुर्लभ सिद्धू द्वारा जारी इस सूची में खन्ना जिला यूथ कांग्रेस के उप प्रधानों में गुरमीत नागपाल को पायल विधानसभा, हरदीप सिंह नीनू को खन्ना विधानसभा और सतनाम चौधरी को समराला विधानसभा का सोशल मीडिया संयोजक लगाया गया है। खास बात यह है कि तीनों ही नेता खन्ना के रहने वाले हैं। इन तीनों ही नेताओं ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पार्टी की नीतियों और कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियों को मजबूती से रखा जाएगा और अन्य दलों द्वारा कांग्रेस के बारे में फैलाए जा रहे झूठ का भी पर्दाफाश किया जाएगा। मार्केट कमेटी के कईं मुलाजिम पदोन्नत
खन्ना : मार्केट कमेटी के कईं कर्मचारियों को सरकार द्वारा पदोन्नति दी गई है। चेयरमैन गुरदीप सिंह रसूलड़ा ने शुक्रवार को इन मुलाजिमों को पदोन्नति पत्र सौंपे। इनमें अमरजीत कौर को लेखाकार से सुपरिटेंडेंट और फतेह सिंह नागरा को मंडी सुपरवाईजर से लेखाकार बनाया गया है। इस मौके पर दीपक चांदले, इंद्रजीत सिंह, पुश्पिदर कुमार, चंदनदीप, जसप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।