पशुओं के बाड़े में सो रहे व्यापारी की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर खून से लथपथ मिला शव
मृतक के बेटे सेवक सिंह ने बताया कि उसका पिता पशुओं का व्यापार करता था लेकिन लॉकडाउन के कारण वह एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे।
खन्ना, सचिन आनंद। रविवार देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने गांव कलालमाजरा में एक पशुओं के व्यापारी की बेरहमी के साथ हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जगमेल सिंह (50 साल) पुत्र नछत्तर सिंह गांव कलालमाजरा के रूप में हुई है। मृतक के बेटे सेवक सिंह ने बताया कि उसका पिता पशुओं का व्यापार करता था।लॉकडाउन के कारण काम में मंदी आ गई तो वे एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे।
सेवक सिंह ने बताया कि उसका पिता घर से थोड़ी दूर स्थित पशुओं के बाड़े में ही रात के समय पशुओं की रखवाली के लिए सोता था। रविवार की रात को करीब 9.30 भी वह पशुओं के बाड़े में चले गए। सोमवार सुबह जब वह अपने पिता को चाय पानी देने के लिए करीब 7.45 बजे उनकी तरफ गया तो देखा कि खून के साथ लथपथ उनकी लाश चारपाई पर पड़ी थी। किसी ने बेरहमी के साथ उनका कत्ल कर दिया था। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एसपी जगविंदर सिंह चीमा और थाना सदर के प्रमुख जसपाल सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की फिलहाल जांच कर रही है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें