Move to Jagran APP

कत्ल करके आरोपी ने फोन करके कहा- नक्का मोड़ दित्ता

गांव बड़ूंदी के नजदीक 23 मार्च को हुए कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस कत्ल में अमनदीप सिंह मनप्रीत सिंह हरविदर सिंह उर्फ कुकू (सभी निवासी गांव बडूंदी) और गुरसेवक सिंह उर्फ गुरी (निवासी गांव रतनगढ़ थाना कूमकलां) और गुरविदर सिंह (निवासी नानकपुर जगेड़ा को नामजद करके गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 01:51 AM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 01:51 AM (IST)
कत्ल करके आरोपी ने फोन करके कहा- नक्का मोड़ दित्ता
कत्ल करके आरोपी ने फोन करके कहा- नक्का मोड़ दित्ता

संवाद सहयोगी, जगराओं/रायकोट : गांव बड़ूंदी के नजदीक 23 मार्च को हुए कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस कत्ल में अमनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, हरविदर सिंह उर्फ कुकू (सभी निवासी गांव बडूंदी) और गुरसेवक सिंह उर्फ गुरी (निवासी गांव रतनगढ़ थाना कूमकलां) और गुरविदर सिंह (निवासी नानकपुर जगेड़ा को नामजद करके गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 23 मार्च 2021 में गांव बड़ूंदी के राजिदर सिंह का रसूलपुर रोड पर नानकसर ठाठ के नजदीक बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। उस वक्त पुलिस ने अज्ञात लोगों पर परचा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

loksabha election banner

एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि तफ्तीश के दौरान यह बात सामने आई कि अमनदीप सिंह ने पिता और भाई के अलावा रिश्तेदार गुरविदर सिंह के साथ हत्या की योजना बनाई थी। गुरविदर सिंह ने बताया था कि गुरसेवक सिंह उर्फ गुरी उसका दोस्त है । उसके पास केटीएम मोटरसाइकिल है जो बहुत तेज रफ्तार से चलता है । इन्होंने गुरसेवक सिंह के साथ भी संपर्क किया और योजना के अनुसार अमनदीप सिंह अपनी आई-20 कार और गुरविदर सिंह 22 मार्च की शाम को अहमदगढ़ में मिले। वहां पर गुरसेवक सिंह अपने तेज दौड़ने वाले केटीएम मोटरसाइकिल पर अपने घर से चलकर अहमदगढ़ में अमनदीप सिंह और गुरविदर सिंह के साथ भेंट की । वहां से यह तीनों मोटरसाइकिल और आई 20 कार पर बडूंदी में अमनदीप सिंह के घर पर आ गए। वहां पर हरविदर सिंह उसके लड़के मनप्रीत सिंह के साथ रजिदर सिंह के कत्ल की घटना को अंजाम देने के लिए पूरी योजना तैयार की। कत्ल की योजना

योजना के अनुसार अमनदीप सिंह, गुरविदर सिंह और गुरसेवक सिंह अपने कमरे में सोने के लिए चले गए और हरविदर सिंह तथा मनदीप सिंह अमृतसर जाने के लिए कहकर घर से चले गए और वह वहीं आसपास के गांवों में घूमते रहे ताकि उनके मोबाइल फोन की टावर लोकेशन गांव बडूंदी में ना आ सके और घटना को अंजाम देने के बाद कोई उन पर शक ना करे। यह दोनों रात गांव पमाल में रहे । इन्होंने 23 मार्च को सुबह हरविदर सिंह उर्फ कुक्कू वगैरह गांव पमाल से चलकर मुल्लापुर, खन्ना और उसके आसपास के गांवों में घूमते रहे और अमनदीप सिंह, गुरविदर सिंह और गुरसेवक सिंह ने गांव बडूंदी घर से गुरसेवक सिंह के मोटरसाइकिल पर कृपाल और डंडे साथ लेकर नजदीक नानकसर ठाठ रसूलपुर रोड पर सुबह 6 बजे के करीब जब रजिद्र सिंह अपने स्कूटर पर सुबह खेत और डेयरी फार्म को जाता था, उन्होंने उसे रास्ते में घेर लिया। गुरविदर सिंह ने उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी और अमनदीप सिंह और गुरविदर सिंह ने कृपाण के साथ गुरसेवक सिंह ने डंडे के साथ उस पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अमनदीप सिंह ने अपना मोबाइल फोन पहले ही बंद कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद अमनदीप सिंह ने गुरविदर सिंह से फोन लेकर अपने पिता को फोन पर कहा- नक्का मोड़ दित्ता (भाव रजिद्र सिंह का कत्ल कर दिया है ) वारदात करने के बाद गुरसेवक सिंह के केटीएम मोटरसाइकिल पर यह तीनों हथियारों समेत मजारा चौक लतला साइड को चले गए।

ये थी कत्ल की वजह

एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि बेरहमी से किए गए इस कत्ल की वजह यह थी कि आरोपितों को शक था कि मृतक रजिद्र सिंह आरोपित हरविदर सिंह के परिवार की निदा करता था और उसके बड़े लड़के मनप्रीत सिंह का रिश्ता नहीं होने देता था। इसके अलावा छोटे लड़के अमनदीप सिंह को जादू-टोने करके बर्बाद कर देना चाहता था। रजिद्र सिंह के कत्ल के आरोप में सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत अमनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह और हरविदर सिंह उर्फ कुकू को गांव बडूंदी में उनके घरों से और गुरविदर सिंह तथा गुरसेवक सिंह उर्फ गुरी को नहर पुल जगेड़ा नजदीक अहमदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि जांच दौरान यह भी सामने आया है कि गुरसेवक सिंह उर्फ गुरी लड़ाई झगड़े करने का आदी है । उसके खिलाफ नवंबर 2019 और दिसंबर 2019 थाना कूम कलां में लड़ाई झगड़े के दो मुकदमे पहले भी दर्ज है ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.