बिना नक्शा पास करवाए बना दिया होटल, नगर निगम ने की कार्रवाई
अवैध तरीके से बने होटल पर नगर निगम ने शनिवार को कार्रवाई की। जवाहर नगर में यह होटल बिना नक्शा पास करवाए ही बनाया गया था।
By Sat PaulEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 01:12 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 01:12 PM (IST)
लुधियाना, जेएनएन। अवैध तरीके से बने होटल पर नगर निगम ने शनिवार को कार्रवाई की। जवाहर नगर में यह होटल बिना नक्शा पास करवाए ही बनाया गया था। कुछ दिन पहले भी निगम निगम ने इस निर्माणाधीन होटल पर कार्रवाई की थी।
जिस जगह पर होटल बनाया गया था, वहां पर जेसीबी मशीन से कार्रवाई करना मुश्किल था इसलिए निगम कर्मियों ने ड्रिल मशीन से कार्रवाई की। बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों की मीटिंग में क्लास लेने के बाद यह पहली कार्रवाई है। नगर निगम अब सीलिंग के बजाय सीधे कार्रवाई करने लगा है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें