Move to Jagran APP

लुधियाना के ग्यासपुरा में टावर लगाने का लोगों ने किया विरोध, नगर निगम ने किया सील

शुक्रवार सुबह टावर कंपनी के लोग जब काम करने लगे तो इलाका वासियों ने विरोध जताते हुए इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने काम रुकवा दिया। इसके बाद नगर निगम की टीम ने टावर वाले स्थान को सील कर इससे संबधित कागजात पेश करने के निर्देश दिए हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 02:49 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 02:49 PM (IST)
लुधियाना के ग्यासपुरा में टावर लगाने का लोगों ने किया विरोध, नगर निगम ने किया सील
टावर वाली जगह को सील करता निगम कर्मचारी। (फोटोः दैनिक जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। ग्यासपुरा के सुंदर नगर इलाके में मोबाइव टावर लगाने से इलाका वासियों में रोष फैल गया और लोगों ने वहां जमकर विरोध जताया। इसके बाद निगम ने टावर के काम को सील कर दिया। इलाकावासी विक्रम सिंह, मनोरमा देवी, सुलोचना सिंह, परमेश्वरी आदि ने बताया कि टावर लगाने से उसके विकृत किरणों के कारण लोग बीमार होना शुरू हो जाते हैं और इसका घातक अंजाम होता है। इसलिए इलाका वासियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि इस इलाके में टावर नहीं लगने दिया जाएगा।

loksabha election banner

टावर कंपनी के लोग जब शुक्रवार सुबह 10:00 बजे टावर लगाने का काम करने लगे तो इलाका वासियों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की और इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद डाबा पुलिस चौकी से कार्रवाई के लिए पुलिस पहुंची और टावर लगाने से रोक दिया। इसके साथ ही इलाका पार्षद की शिकायत पर नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची और टावर लगाने वाली जगह को सील कर दिया ताकि टावर लगाने का काम बंद रहे। टावर लगाने वाली कंपनी व जिसके जमीन में टावर लगाया जा रहा था, उन्हें टावर लगाने की परमिशन के कागजात लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचने को कहा गया है। इस संबंध में वार्ड-29 की पार्षद प्रभजोत कौर के पिता निर्मल सिंह एसएस ने कहा कि टावर कंपनी नगर निगम को सूचित किए बिना ही टावर लगाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के निर्देश बिना टावर लगवाना सही नहीं है।   

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.