लुधियाना के लोहारां में निर्माणाधीन स्कूल पर निगम का चला बुलडोजर, बिना मंजूरी के चल रहा था निर्माण
नगर निगम लुधियाना जोन सी के लोहारां इलाके में एक स्कूल पर बुलडाेजर चलाया गया। पिछले कुछ समय से इसके निर्माण का काम किया जा रहा था। स्कूल संचालकाें ने न तो नगर निगम से इसकी अनुमति ली थी और न ही नक्शा पास करवाया था।
लुधियाना, जेएनएन। नगर निगम लुधियाना जोन सी के लोहारां इलाके में एक स्कूल पर बुलडाेजर चलाया गया। पिछले कुछ समय से इसके निर्माण का काम किया जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि स्कूल संचालकाें ने न तो नगर निगम से इसकी अनुमति ली थी और न ही नक्शा पास करवाया था।
दो दिन पहले एटीपी सतीश मल्होत्रा खुद मौके पर गए और उन्होंने निर्माण रुकवाया था।स्कूल संचालकों ने कोई दस्तावेज पेश नहीं किए और बुधवार को दोबारा काम शुरू करवा दिया। इस पर निगम की टीम ने निर्माणाधीन इमारत पर बुलडोजर चला दिया।
फुटपाथ पर रेहड़ियां लगाने पर वालाें पर भी हाे चुकी है कार्रवाई
इससे कुछ दिन पहले फुटपाथ पर रेहड़ियां लगाने पर वालाें पर भी हाे चुकी है कार्रवाई कर चुकी है। निगम टीम जोन डी के इंस्पेक्टर लखविदर सिंह ने बताया कि वह कई बार कह चुके हैं फुटपाथ पर रेहड़ियां न लगाएं। इसके बावजूद वह फुटपाथ पर रेहड़ी लगा देते हैं। अफसरों ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि फुटपाथ पर किसी को भी रेहड़ी लगाने न दी जाए। इसके अलावा जो रेहड़ियां ट्रैफिक में बाधा पहुंचा रही हैं उन्हें पहले चेतावनी दी जा रही है और उसके बाद उठाया जा रहा है।