पुलिस को एमएस ऑफिस का प्रशिक्षण दिया
सीटी यूनिवर्सिटी लुधियाना ने पुलिस अधिकारियों के लिए एमएस ऑफिस पर दो सप्ताह की वर्कशॉप लगाई।
जागरण संवाददाता, जगराओं :
सीटी यूनिवर्सिटी लुधियाना ने पुलिस अधिकारियों के लिए एमएस ऑफिस पर दो सप्ताह की वर्कशॉप लगाई। यह दो भागों में करवाई गई। इसमें पुलिस अधिकारियों को कंप्यूटर के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी गई। आइटी मैनेजर पंकज शर्मा, एमआइएस कार्यकारी जतिदरपाल सिंह, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन जसकरण सिंह, कंप्यूटर एप्लीकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर पी प्रशांत ने अधिकारियों को ट्रेनिग दी। इसके साथ ही एमएस ऑफिस के प्रयोग व करियर के बारे विस्तार में जानकारी दी गई। ट्रेनिग में एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, एमएस पावर प्वाइंट व अन्य टेक्नीकल चीजों के बारे में बताया गया। ट्रेनर जतिदरपाल सिंह ने कहा कि अधिकारियों को हार्डवेयर कंपोनेट, विभिन्न डिवाइज, मदर बोर्ड के बारे में जानकारी दी गई। वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावरती ने कहा कि पुलिस अधिकारियो को ट्रेनिग देना गर्व की बात है।
महिलाओं ने ऑनलाइन सीखा राखी बनाना जासं, लुधियाना : धवन आशिमा इवेंट्स की ओर से तीन दिवसीय ऑनलाइन कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें महिलाओं को राखी से संबंधित अलग-अलग जानकारी दी जाएगी। सोमवार पहले दिन अंशिता तलवार ने महिलाओं को ऑनलाइन राखी मेकिग के टिप्स दिए। इसमें बताया कि राखी मेकिग का सभी साजो-सामान घर पर आसानी से उपलब्ध होता है। आर्गेनाइजर आशिमा धवन ने कहा कि कोरोना संकट के चलते हर कोई डरा है। इन दिनों लोग ऐसी चीजों की डिमांड कर रहे हैं जो घरों में ही आसानी से मिल सके। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन शेफ नीलू कौड़ा की तरफ से राखी पर तैयार होने वाले व्यंजन बनाने के तरीके बताए जाएंगे। तीसरे दिन मेकअप आर्टिस्ट ओशन ठाकुर मेकिग के टिप्स देंगी।