आप सांसद संजय सिंह अदालत में नहीं हुए पेश, मजीठिया मानहानि केस की सुनवाई टली
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जगजीतकी अदालत ने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की तरफ से आप नेता संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि केस की सुनवाई 30 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी।
जासं, लुधियाना: ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जगजीत सिंह की अदालत ने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की तरफ से आप नेता एवं सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि केस की सुनवाई 30 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। मजीठिया की तरफ से सम्मन किए गवाह राजीव डोगरा की गवाही कलमबद्ध करवाई गई। वहीं आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं एमपी संजय सिंह बुधवार को अदालत में पेश नहीं हुए। उनकी तरफ से उनके वकील ने उनकी हाजिरी माफ करने के लिए अर्जी लगाई थी। इसे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जगजीत सिंह की अदालत ने मंजूर कर लिया। अदालत ने अन्य गवाहियां न होने के चलते मामले की अगली सुनवाई 7 फरवरी के लिए स्थगित करते हुए मजीठिया को अपनी गवाहियां करवाने को कहा है जबकि मजीठिया अदालत नहीं आए। उनकी व्यक्तिगत हाजिरी उनके मंत्री होने के कारण व्यस्तता के चलते स्थायी तौर पर माफ कर दी गई थी।
क्या है मामला
उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ वर्ष 2016 में अदालत में मानहानि का केस दायर कर रखा है। इस मामले में अदालत ने संजय सिंह को तलब कर लिया था।