लुधियाना में मां के लिव इन पार्टनर ने 10 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म, 6 साल पहले पति से हुई थी अलग
शेरपुर इलाके में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां एक बेहड़े में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके कथित पति ने दुष्कर्म कर डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर के शेरपुर इलाके में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां एक बेहड़े में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके कथित पति ने दुष्कर्म कर डाला। अब थाना मोती नगर पुलिस ने आराेपिताें के खिलाफ दुष्कर्म करने तथा पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। आरोपित घर से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। एएसआइ राजकुमार ने बताया कि आराेपित की पहचान 35 वर्षीय विशाल कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि करीब 6 साल पहले उसका पति उसे छोड़ कर चला गया था। इसके बाद करीब दो साल से वह उक्त आरोपित के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। वह नशा करने का आदी है। जिसके चलते उसकी पत्नी भी उसे छोड़ चुकी है।
2 साल पहले की थी छेड़छाड़
दो दिन पहले महिला को उसकी 10 साल की बेटी ने बताया कि 6 जनवरी की दोपहर बाद 3 बजे विशाल अंकल ने उसके साथ छेड़छाड़ करने के बाद गलत काम किया। महिला ने जब आरोपित से बात की तो वह जवाब देने की बजाय घर से भाग गया। राजकुमार ने कहा कि आरोपित की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गाैरतलब है कि शहर के कई इलाकाें में महिलाओं और नाबालिग लड़कियाें के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। थानाें में इस तरह के दर्जनाें मामलाें में लंबित है।
यह भी पढ़ें-लुधियाना में बिहार के युवक ने नाबालिग लड़की से एक साल तक किया दुष्कर्म, गर्भवती हाेने पर खुला राज