Move to Jagran APP

लुधियाना में फर्जीवाड़ाः प्लाट हड़पने की साजिश में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले मां-बेटे पर केस

प्लाट हड़पने की नीयत से उसके फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा उस प्लाट पर अपने नाम का बिजली मीटर लगवाने के आरोपित मां-बेटे के खिलाफ थाना सदर पुलिस ने साजिशन धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 03:30 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 03:30 PM (IST)
लुधियाना में फर्जीवाड़ाः प्लाट हड़पने की साजिश में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले मां-बेटे पर केस
प्लाट हड़पने की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट हड़पा। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। प्लाट हड़पने की नीयत से उसके फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा उस प्लाट पर अपने नाम का बिजली मीटर लगवाने के आरोपित मां-बेटे के खिलाफ थाना सदर पुलिस ने साजिशन धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ अश्विनी कुमार ने बताया कि उनकी पहचान मंडी अहमदगढ़ के छीना रोड निवासी गुरवीर सिंह तथा उसकी मां सुरिंदर कौर के रूप में हुई।

loksabha election banner

पुलिस ने दुगरी फेस-1 निवासी बबली सूद की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस कमिश्नर को दिसंबर 2019 में दी शिकायत में उसने बताया कि उसका अपने पति के साथ अनबन रहने के कारण दोनों का कोर्ट में केस चल रहा है। खुद को वकील बताने वाला आरोपित उसे कचहरी में ही मिला था। अपनी मां के साथ मिल कर उसके अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसने उसके घर के फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। अवैध रूप से बबली सूद के साथ शादी का फर्जी सर्टीफिकेट भी तैयार कर लिया। धांधरां रोड के एसबीएस नगर में उसका एक 100 वर्ग गज का प्लाट है। उसे हड़पने की नीयत से उसने आधार कार्ड के अपडेशन आप्शन की मदद से बबली सूद के पते का एड्रेस प्रूफ लगा कर अपना फर्जी आधार कार्ड भी तैयार करा लिया। उसके खाली प्लाट पर अपनी मां के नाम पर बिजली का मीटर लगा लिया। ऐसा करके उसने उसके साथ धोखाधड़ी की।

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपित पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी। बात करने पर बबली सूद ने बताया कि इससे पहले आरोपित और उसकी मां के खिलाफ थाना दुगरी, डिवीजन नंबर 5 तथा थाना पायल में 4 केस दर्ज हैं। जिसके चलते पिछले दो साल से वो जेल में बंद है। उसकी मां इन दिनों जमानत पर बाहर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.