Move to Jagran APP

किन हालातों में खतरनाक साबित हो सकता है गैस गीजर, बड़ी चेतावनी है ये खबर

अनामिका सोमवार की शाम करीब 8 बजे बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। बाथरूम के अंदर हवा की आवाजाही का इंतजाम नहीं था। इस कारण नहाते समय अनामिका को गीजर की गैस चढ़ गई। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 03:37 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 03:37 PM (IST)
किन हालातों में खतरनाक साबित हो सकता है गैस गीजर, बड़ी चेतावनी है ये खबर
कोट इसे खां में 13 साल की अनामिका की गीजर की गैस चढ़ने से मौत हो गई। (जागरण)

कोट इसे खां (मोगा) [तरसेम सचदेवा]। बाथरूम में लगे गीजर की खतरनाक गैस ने एक और जान ले ली। बाथरूम के अंदर वेंटीलेशन की व्यवस्था न होने की भारी कीमत शहर के राजेंद्र मल्होत्रा परिवार को चुकानी पड़ी है। उनकी 13 साल की बेटी अनामिका की नहाते समय गीजर की गैस चढ़ने से मौत हो गई। अनामिका सातवीं क्लास में शहर के कैंब्रिज स्कूल में पढ़ती थी। अगर परिवार ने गैस गीजर पर लिखी एडवाइजरी पर ध्यान दिया होता तो बच्ची की जान बच सकती थी।

loksabha election banner

घरवालों ने बताया कि अनामिका सोमवार की शाम करीब 8 बजे बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। बाथरूम के अंदर हवा की आवाजाही का इंतजाम नहीं था। इस कारण नहाते समय अनामिका को गीजर की गैस चढ़ गई। बेहोश होकर वह वहीं गिर पड़ी। जब वह 20 मिनट तक बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। यह देख वह घबरा गए और आनन-फानन में बाथरूम का दरवाजा तोड़ डाला। उन्हें अंदर अनामिका बेहोश हलात में मिली। उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बच्ची की मौत के बाद शहर की समाजसेवी संस्थाओं और प्रमुख नेताओं ने मल्होत्रा परिवार के साथ गहरा रोष प्रकट किया है।

गीजर से निकलती है खतरनाक कार्बन मोनोआक्साइड गैस

बाथरूम में लगने वाले गैस गीजर से खतरनाक कार्बन मोनोआक्साइड गैस निकलती है। यह बहुत खतरनाक होती है। इसी कारण गैस गीजर पर दी गई एडवाइजरी में स्पष्ट लिखा रहता है कि बाथरूम में हवा की आवाजाही का इंतजाम जरूर होने चाहिए। खिड़की का इंतजाम होना चाहिए। अगर गैस पास नहीं होगी तो जान तक जा सकती है। मल्होत्रा परिवार ने इस एडवाइजरी पर ध्यान नहीं दिया और इसकी उन्हें बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ी।  

इन दुर्घटनाओं से ऐसे बचें

  • अगर आपके बाथरूम में खिड़की नहीं लगी है तो अंदर गैस गीजर न लगवाएं
  • गैस गीजर को अपने बाथरूम से बाहर लगाएं। यह तरीका सबसे ज्यादा सुरक्षित है।
  • बाथरूम में खिड़की जरूर हो। एग्जॉस्ट फैन लगाएं ताकि गैस इकट्ठी न हो सके।
  • गीजर से विषैली गैस शुरुआत में ही निकलती है, इसलिए तुरंत बाथरूम में न घुसें।
  • बच्चे नहाने जाएं तो ध्यान से गीजर थोड़ी देर बाद बंद जरूर करें। 

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.