Move to Jagran APP

मोदी लहर ने तोड़ा कांग्रेस का शहरी किला, सिमटा जनाधार

देश भर में इस लोकसभा चुनाव में चल रही मोदी लहर का असर फतेहगढ़ साहिब की लोकसभा क्षेत्र की खन्ना विधानसभा में भी दिखाई दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 06:25 AM (IST)
मोदी लहर ने तोड़ा कांग्रेस का शहरी किला, सिमटा जनाधार
मोदी लहर ने तोड़ा कांग्रेस का शहरी किला, सिमटा जनाधार

सचिन आनंद, खन्ना

prime article banner

देश भर में 2019 के लोकसभा चुनाव में चल रही मोदी लहर का असर फतेहगढ़ साहिब की लोकसभा क्षेत्र की खन्ना विधानसभा में भी दिखाई दिया। ज्यादा शहरी वोट होने के कारण कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर कांग्रेस के शहरी किले को मोदी लहर ने ही इस बार तोड़ दिया है। शहरी वोटरों का झुकाव मोदी की वजह शिअद की तकड़ी की तरफ रहा और इससे सामने आए नतीजे कांग्रेस को डराने वाले हैं। जबकि गांवों के अकाली वोट बैंक में पीडीए के मनविदर सिंह ग्यासुरा की सेंधमारी से कांग्रेस को बढ़त मिली।

खन्ना विधानसभा के कुल 192 बूथ हैं। इनमें से 85 बूथ गांवों के और 97 शहर के हैं। इस लिहाज से ज्यादा वोट शहरी ही है। गांवों में इस बार कांग्रेस के डॉ. अमर सिंह को 20404 वोट और शिअद के दरबारा सिंह गुरु को 14109 वोट मिले। गांवों में कमजोर रहने वाली कांग्रेस के लिए इस बार पीडीए ने बढ़त की स्थिति बना दी। पीडीए के मनविदर सिंह ग्यासपुरा ने गांवों में 8227 वोट लिए और कांग्रेस की लीड यहां 6295 रही।

लेकिन, गांवों में मिली यह खुशी शहरों में आकर कांग्रेसियों के चेहरे से उड़ गई। शहर में उसे शिअद से कड़ी टक्कर मिली। कांग्रेस को यहां 23495 वोट और शिअद को 21817 वोट मिले। इस तरह से अपने इस मजबूत किले में कांग्रेस की बढ़त केवल 1678 वोटों पर सिमट गई। शहर में अगर पीडीए 5270 वोटों के साथ पंथक वोटों को नहीं बांटता तो मोदी लहर में कांग्रेस शहर में पिछड़ भई सकती थी।

शिअद ने गांवों से दोगुना बूथ शहर में जीते

बूथ जीतने के मामले में भी शिअद के लिए शहर से ही अच्छी खबर आई है। शिअद ने मोदी लहर के सहारे शहर में गांवों से दोगुणा बूथों पर जीत हासिल की है। गांवों के 85 बूथों में से 68 पर कांग्रेस, 16 पर शिअद और एक पर पीडीए विजयी रही। जबकि, शहर के 97 बूथों में से 53 पर कांग्रेस, 32 पर शिअद, 1 पर पीडीए विजयी रहे और एक बूथ पर कांग्रेस और शिअद के वोट बराबर रहे।

शहर में इन बूथों पर हारी कांग्रेस

खन्ना शहर में 32 बूथों पर हारना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस के डॉ. अमर सिंह शहर को बूथ नंबर 57, 59, 65, 67, 68, 69, 70, 76, 79, 81, 92, 96, 97, 98, 99, 100, 101, 104, 105, 106, 110, 116, 117, 123, 127, 130, 131, 140, 141, 142, 146, 150 में हार का सामना करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.