जिलाध्यक्ष खुल्लर की अगुवाई में मनाया मोदी का जन्मदिन
प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आहवान पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव खुल्लर की अगुवाई में वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया।
- कार्यकर्ताओं ने झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर लोगों को फल बांटे
- गीता भवन में तुलसी, पीपल, अमरूद, नीम के पौधे लगाए
जागरण संवाददाता, जगराओं : प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आहवान पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव खुल्लर की अगुवाई में वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। इस दौरान सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर लोगों को फल वितरित कर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद गीता भवन में तुलसी, पीपल, अमरूद, नीम के पौधे लगाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव खुल्लर ने मोदी की दीर्घायु की कामना की। मौके पर भाजपा प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य रजिद्र शर्मा, जिला सचिव विवेक भारद्वाज, जिला ऑफिस इंचार्ज विशाल गिल, जगराओं मंडल के महामंत्री इंद्रजीत सिंह व राजेश अग्रवाल, अमित सिघल, कुणाल बब्बर, हनी गोयल, एससी मोर्चा के जिला महामंत्री कृ ष्ण कुमार मौजूद थे।
महिला भाजपा ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन जागरण संवाददाता, खन्ना : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सूद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी व फल बांटे। इसके अलावा पौधारोपण भी किया गया। सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी में महिलाओं को पिता, भाई व बेटा दिखाई देता है। कार्यकाल में महिलाओं के लिए मोदी ने कई एतिहासिक कदम उठाए हैं। इनमें तीन तलाक को खत्म करना, शौचालय व एलपीजी सिलेंडर की योजना प्रमुख हैं। मौके पर महिला मोर्चा मंडल की प्रधान पूजा रानी, पूर्व जिला प्रधान नीतू सूद, ज्योति गुप्ता, ज्योति गु्प्ता, बलविदर कौर, ममता रानी, नताशा, अंजू मौजूद रहे।