किसानों के धरने में कोटली एक बार तो आते: तरुणप्रीत सौंद
खन्ना रेलवे स्टेशन पर चल रहे किसानों के धरने में विधायक गुरकीरत सिंह कोटली के एक बार भी नहीं आने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने उन पर कटाक्ष किया।
जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना रेलवे स्टेशन पर चल रहे किसानों के धरने में विधायक गुरकीरत सिंह कोटली के एक बार भी नहीं आने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने उन पर कटाक्ष किया। पार्टी के सीनियर नेता तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि खन्ना हलका के किसानों ने भी विधायक कोटली को वोट डाले थे। दो अक्टूबर से किसान लगातार खन्ना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठे हैं। कुछ दिन से वे स्टेशन के बाहर शिफ्ट हो गए हैं, लेकिन विधायक एक बार भी उनका हाल तक पूछने नहीं आए हैं।
सौंद ने कहा कि अपने आप को किसानों का हमदर्दी कहलाने वाले कोटली ने एक दिन भी किसानों का सुख-दुख नहीं पूछा। उनके लंगर में कोई योगदान नहीं दिया। उनके हक में ट्रैक्टर रैली निकाल अपना सियासी लाभ सेंधने के बाद कोटली पूरी तरह से खामोश हो गए। इसका रोष धरने में बैठे किसान नेताओं में साफ देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब इलाके के किसान 2022 के विधानसभा चुनाव में देंगें। भाजपा जिला प्रधान का पुतला फूंका
लुधियाना : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिला प्रधान का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिला भाजपा प्रधान ने किसानों की तुलना नक्सलियों से की है जोकि निंदनीय है। कांग्रेस नेता परमिदर मेहता का कहना है कि भाजपा प्रधान की यह टिप्पणी सीधे किसानों का अपमान है जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पंजाब भाजपा के प्रधान से अपील की कि इस तरह की टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सर्बजीत सिंह बंटी, पवन ठाकुर, राजन सूद, नरिदर आहूजा, सुखदेव पटियाल, अशोक कुमार, सोनू मल्होत्रा, संजीव सहगल व अन्य भी मौजूद रहे।